✕

होम / बिजनेस / बजट से पहले इन शेयरों को लगे पंख, क्या आगे भी कायम रह सकती है तेजी?

बजट से पहले इन शेयरों को लगे पंख, क्या आगे भी कायम रह सकती है तेजी?

शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ है, लेकिन बजट से आस लगाए बैठीं कुछ कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी. बजट में कुछ खास सेक्टर्स पर ज्यादा फोकस किया जा सकता है. लिहाजा इन सेक्टर्स के शेयर अभी से दौड़ लगा रहे हैं. खासतौर पर रेलवे से जुडी कुछ कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली है. RVNL, Ircon और IRFC जैसे रेल स्टॉक्स आज के गिरावट वाले बाजार में भी बुलेट ट्रेन की रफ़्तार से भागे हैं. इसके अलावा, कुछ IT और एग्रीकल्चर स्टॉक्स में भी तेजी आई है. माना जा रहा है कि  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पूर्ण बजट में रेलवे, डिफेंस, आईटी, हेल्थ, एजुकेशन और कृषि जैसे क्षेत्रों को लेकर बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं. पूरी उम्मीद है कि सरकार बजट में किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसलों के उचित दाम, सिंचाई सुविधाओं में सुधार और कर्ज माफी जैसी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करे.

उछाल पर ये शेयर 
कृषि सेक्टर की बात करें, तो  कोरोमंडल इंटरनेशनल, चंबल फर्टिलाइजर्स, धानुका एग्रीटेक और शारदा क्रॉपकेम जैसे शेयर इस समय फोकस में बने हुए हैं. कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड कृषि रसायन कंपनी है, जो फसल सुरक्षा उत्पाद बनाती है. कंपनी के पोर्टफोलियो में 12 नए उत्पाद शामिल हुए हैं. इन चार शेयरों में से केवल धानुका एग्रीटेक में आज गिरावट आई है. हालांकि, इसका बीते पांच दिनों का प्रदर्शन अच्छा रहा है. इस दौरान स्टॉक 9.22% चढ़ा है. Coromandel International के शेयर आज 1.11% चढ़े हैं. इसी तरह, Chambal Fertilisers में 3.41% और Sharda Cropchem में 4.07% का उछाल आया है. इस साल अच्छे मानसून के चलते कृषि के अच्छा रहने की उम्मीद में भी ये शेयर भाग रहे हैं. बजट में यदि कृषि से जुड़ी कुछ बड़ी घोषणाएं होती हैं, तो इनकी रफ़्तार में और तेजी देखने को मिल सकती है.

इन स्टॉक्स का जलवा
आईटी सेक्टर के कुछ शेयरों की रफ्तार बढ़ी है. Infosys के शेयर आज यानी सोमवार को करीब एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,660.95 रुपए पर बंद हुए हैं. बीते 5 दिनों में ये शेयर 3.38% चढ़ा है. इसी तरह, विप्रो में 1.33% और Tech Mahindra में 0.26% की बढ़ोत्तरी हुई है. सबसे ज्यादा उछाल रेलवे से जुड़े शेयरों में देखने को मिल रहा है. रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर आज 15.57% की शानदार बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे हैं.  इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) में 7.58% का उछाल आया है. इसी तरह, Ircon International के शेयर 6.01% चढ़कर बंद हुए हैं. RaiTel, टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग और IRCTC के शेयरों में भी तेजी आई है. बता दें कि RVNL ने पिछले सप्ताह आगामी परियोजनाओं में भागीदारी के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे.

इसलिए मिला बूस्ट 
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले सप्ताह बताया था कि 2500 नए जनरल पैसेंजर कोच और 10,000 अतिरिक्त कोच बनाने की योजना पर काम चल रहा है. इसके साथ ही 50 नई अमृत भारत ट्रेनों के उत्पादन की घोषणा ने भी रेलवे के शेयरों को बूस्ट दिया है. इनके अलावा,  केंद्रीय बजट में रेलवे के बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीदों से इन शेयरों को पंख लग गए हैं. मोदी सरकार ने फरवरी में पेश अंतरिम बजट में रेलवे परियोजनाओं के लिए बजटीय आवंटन 2024-25 के लिए 2.55 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया, जो 2023-24 में 2.40 लाख करोड़ था. इसलिए रेलवे से जुड़ी कंपनियां पूर्ण बजट में कुछ राहत वाली घोषणाओं की उम्मीद का रही हैं और इस उम्मीद में उनके शेयर भागे जा रहे हैं.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.