✕

होम / बिजनेस / फायर साबित हो रहे हैं ये Penny Stocks, निवेशकों को चंद दिनों में ही करा दी मौज

फायर साबित हो रहे हैं ये Penny Stocks, निवेशकों को चंद दिनों में ही करा दी मौज

शेयर बाजार में बहार कायम है. आज भी सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ कारोबार करते हुए बंद हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर मार्केट में आज भी तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद हुए. इस दौरान कुछ पेनी स्टॉक्स भी लंबी छलांग लगाने में सफल रहे. चलिए आपको ऐसे कुछ Penny Stocks के बारे में बताते हैं, जो बीते कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. बता दें कि पेनी स्टॉक आमतौर पर छोटी कंपनियों से जुड़े होते हैं जिनमें लिक्विडिटी की कमी होती है. इन शेयरों की कीमत काफी कम होती है, इसलिए यह लोगों को आकर्षित करते हैं . हालांकि, इनमें जोखिम अपेक्षाकृत ज्यादा होता है. इसलिए इनमें सोच-समझकर निवेश करना चाहिए.  

Malu Paper Mills Ltd 
मालू पेपर्स मिल्स के शेयर आज भी रॉकेट की तरह भागे हैं. 7.36% की उछाल के साथ यह 52.38 रुपए के लेवल पर बंद हुए. इससे पहले कल इसमें 20 प्रतिशत के तेजी देखने को मिली थी. इस तरह , बीते पांच कारोबारी सत्रों में ही यह शेयर 29.88% चढ़ चुका है . पिछले एक साल में Malu Paper Mills ने अपने निवेशकों को 65.50% का रिटर्न दिया है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 69.90 रुपए है.  

Axita Cotton Ltd 
एक्सिटा कॉटन भी एक पेनी स्टॉक है. कल इसमें उछाल के साथ अपर सर्किट लगा था और आज भी यह 2.34% की तेजी हासिल करने में कामयाब रहा. 27.10 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर 5 कारोबारी सत्रों में 14 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दे चुका है और पिछले एक साल में यह आंकड़ा 37.15% रहा है. इस शेयर क 52 वीक का हाई लेवल 35.40 रुपए है, जिससे फिलहाल यह पीछे है.  

Fiberweb (India) Ltd
फायरवेब भी तेजी से भागने वाले पेनी स्टॉक्स मन शामिल है. कल यह शेयर लंबी छलांग लगाने में सफल रहा था और आज भी इसने 20.00% की शानदार तेजी दर्ज की है. बीते 5 सत्रों में ही यह शेयर 47.55% का ज़बरदस्त रिटर्न दे चुका है. जबकि पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को 115.64% रिटर्न दिया है. आज यह 64.26 रुपए पर बंद हुआ है, जो इसका 52 वीक का नया रिकॉर्ड बन गया है. 

VMS Industries 
वीएमएस इंडस्ट्रीज के लिए भले ही आज का दिन अच्छा नहीं गया, लेकिन कल यह 20 प्रतिशत के अपर सर्किट को टच कर गया था. आज कारोबार की समाप्ति पर यह 10.00% नुकसान के साथ 64.83 रुपए पर बंद हुआ. पिछले 5 दिनों में इसने 44.68% की बढ़त हासिल की है और एक साल में यह अपने इन्वेस्टर्स को 308.76% का शानदार रिटर्न दे चुका है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 74.95 रुपए है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

13 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

14 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

15 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

16 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

13 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

9 hours ago