✕

होम / बिजनेस / आज ऐसा क्या है कि शेयर बाजार में नहीं होगा कारोबार, क्यों छुट्टी मना रहा है मार्केट?

आज ऐसा क्या है कि शेयर बाजार में नहीं होगा कारोबार, क्यों छुट्टी मना रहा है मार्केट?

शेयर बाजार के दिन फिलहाल अच्छे नहीं चल रहे हैं. कल भी मार्केट लाल निशान पर ही बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार आज छुट्टी मना रहा है. आज यानी 15 नवंबर को बाजार में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. चूंकि कल शनिवार है, इसलिए बाजार अब सीधे सोमवार को खुलेगा. आज बाजार में छुट्टी क्यों है, यह जानने से पहले कल बाजार के हाल पर बात कर लेते हैं. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कल शुरूआती बढ़त गंवाकर 110.64 अंकों के नुकसान के साथ 77,580.31 के लेवल पर बंद हुआ. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 26.35 अंक लुढ़ककर 23,532.70 पर पहुंच गया. इससे पहले के कुछ सत्रों में भी मार्केट लाल निशान पर बंद हुआ था.

20 को भी नहीं होगी ट्रेडिंग
अब जानते हैं कि आज ऐसा क्या है कि शेयर बाजार में कारोबार बंद रखा गया है. स्टॉक मार्केट हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, 15 नवंबर यानी आज गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में बाजार बंद रहेगा. इस महीने मार्केट में कुचल तीन छुट्टियां हैं. पहली 1 नवंबर को दीवाली के मौके पर मार्केट बंद था. दरअसल, महाराष्ट्र में दीपावली 31 अक्टूबर के बजाए एक नवंबर को मनाई गई थी, इसलिए बाजार में छुट्टी भी इसी दिन थी. इसके बाद 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती और फिर 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के चलते मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होगी. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोट डाले जाने हैं. 

अगले महीने केवल 1 छुट्टी
अगले महीने यानी दिसंबर में मार्केट केवल एक दिन की छुट्टी रहेगी - 25 दिसंबर क्रिसमस के मौके पर. बाजार के हाल की बात करें, तो पिछले कुछ सत्र निवेशकों के लिए अच्छे नहीं गुजरे हैं. बाजार लगातार गिरावट के साथ कारोबार करता नज़र आया है. हमारे मार्केट में छाई इस सुस्ती की प्रमुख वजह विदेशी निवेशकों का लगातार पैसा निकालना है. विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकालकर चीनी मार्केट में निवेश कर रहे हैं. हालांकि, जानकारों का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका की सत्ता संभालने के बाद इस स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा. क्योंकि वह चीन को लेकर बेहद सख्त रहे हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

15 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

17 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

17 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

17 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

18 hours ago

बड़ी खबरें