✕

होम / बिजनेस / UltraTech को India Cements की कमान क्यों सौंप रहे श्रीनिवासन, आखिर क्या है मजबूरी?

UltraTech को India Cements की कमान क्यों सौंप रहे श्रीनिवासन, आखिर क्या है मजबूरी?

आदित्य बिड़ला ग्रुप की अल्ट्राटेक सीमेंट एक बड़ी डील करने जा रही है. कंपनी इंडिया सीमेंट्स में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सीमेंट सेक्टर से एक बड़ी डील की खबर सामने आई है. देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक इंडिया सीमेंट्स को अपना बनाने जा रहे हैं. आदित्य बिड़ला ग्रुप की अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के पास पहले से इंडिया सीमेंट्स की हिस्सेदारी है और अब वह  अतिरिक्त 32.72 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने जा रही है. इसके बाद कंपनी का स्वामित्व उसके पास आ जाएगा. अल्ट्राटेक  ने इंडिया सीमेंट्स के प्रमोटर एन श्रीनिवासन, चित्रा श्रीनिवासन, रूपा गुरुनाथ और एसके बालाजी और  होल्डिंग संस्थाओं से इक्विटी शेयर पूंजी का 32.72% हिस्सा खरीदने के लिए तीन शेयर खरीद समझौते किए हैं.

इसलिए महत्वपूर्ण है डील
इस डील के फाइनल होते ही इंडिया सीमेंट लिमिटेड में एन श्रीनिवासन (N. Srinivasan) युग का अंत हो जाएगा. अल्ट्राटेक सीमेंट ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसके बोर्ड ने इंडिया सीमेंट लिमिटेड में अतिरिक्त 32.72% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है. डील पूरी होने के बाद इंडिया सीमेंट्स में अल्ट्राटेक सीमेंट की कुल हिस्सेदारी 55 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी. इसी साल जून में अल्ट्राटेक ने इंडिया सीमेंट में 22.77 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी. आदित्य बिड़ला समूह की अल्ट्राटेक देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है, लेकिन अडानी समूह लगातार इस सेक्टर में कदम आगे बढ़ा रहा है. उस लिहाज से अल्ट्राटेक के लिए यह डील महत्वपूर्ण है.

इतने में होगा सौदा  
इंडिया सीमेंट लिमिटेड की इस 32.72% हिस्सेदारी को खरीदने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट को 3954 करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा. डील फाइनल होने के बाद इंडिया सीमेंट्स में अल्ट्राटेक की हिस्सेदारी 55% से अधिक हो जाएगी. ऐसे में उसे भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी सेबी के नियम अनुसार ओपन ऑफर लाना होगा. अल्ट्राटेक के बोर्ड ऑर डायरेक्टर्स ने सार्वजनिक शेयरधारकों से 390 रुपए प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर ओपन ऑफर को भी मंजूरी दी है. इस डील की खबर के बाद से दोनों कंपनियों के शेयर तेजी से भाग रहे हैं. शुक्रवार को इंडिया सीमेंट्स और अल्ट्राटेक के शेयर उछाल के साथ बंद हुए थे. 

कोई और विकल्प नहीं 
चलिए यह भी जान लेते हैं कि आखिर तेजी से बढ़ते सीमेंट मार्केट से  एन श्रीनिवासन परिवार खुद को अलग क्यों कर रहा है? कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीनिवासन बढ़ती उम्र के चलते कंपनी को आगे संभालने में असमर्थता जाहिर कर चुके हैं और उनकी पत्नी एवं बेटी की इस कारोबार में दिलचस्पी नहीं है. एन श्रीनिवासन अगले साल जनवरी में 80 साल के हो जाएंगे. वह इंडिया सीमेंट लिमिटेड की कमान अपने पिता की मौत के बाद यानी 1989 से संभाल रहे हैं. उनकी पत्नी चित्रा श्रीनिवास और बेट रूपा गुरुनाथ की इस बिजनेस में कुछ खास दिलचस्पी नहीं है. श्रीनिवासन पहले ही स्वास्थ्य कारणों से असमर्थता जाहिर कर चुके हैं, ऐसे में उनके पास हिस्सेदारी बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

15 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

16 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

17 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

18 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

15 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

11 hours ago