होम / बिजनेस / सामने आया वो असली कारण, जिसके चलते टूट गई ZEE-Sony की डील! 

सामने आया वो असली कारण, जिसके चलते टूट गई ZEE-Sony की डील! 

अब तक माना जा रहा था कि विलय इकाई में ZEE एंटरटेनमेंट के सीईओ पुनीत गोयनका की लीडरशिप को लेकर पूरा विवाद था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Zee-Sony मर्जर रद्द होने के पीछे असली वजह क्या थी, यह अब सामने आ गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फाइनेंशियल शर्तें को लेकर इस डील को रद्द किया गया है. दरअसल, ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने डील के फाइनेंशियल शर्तों को पूरा नहीं किया था. इस वजह से सोनी ने कदम वापस खींच लिए. इससे पहले माना जा रहा था कि मर्जर से बनने वाली कंपनी में ZEE एंटरटेनमेंट के सीईओ पुनीत गोयनका की लीडरशिप को लेकर विवाद ही डील रद्द होने की प्रमुख वजह है.

62 पेज के नोटिस में कई बातें
जापान के सोनी ग्रुप ने 22 जनवरी को अपने भारतीय कारोबार के जी एंटरटेनमेंट के साथ विलय की योजना को रद्द कर दिया था. इस मर्जर से 10 बिलियन डॉलर की एक नई कंपनी अस्तित्व में आती. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनी की ओर से विलय रद्द करने के लिए ZEE को भेजे गए टर्मिनेशन लेटर की समीक्षा में यह सामने आया है कि फाइनेंशियल शर्तों के पूरा नहीं होने की स्थिति में मर्जर रद्द किया गया है. Sony के नोटिस में कहा गया है कि ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज नकदी उपलब्धता के संबंध में कुछ वित्तीय सीमाओं को पूरा करने के लिए व्यावसायिक रूप से उचित प्रयास करने में विफल रहा है. 62 पेज के नोटिस में सोनी ने आगे कहा कि विलय समझौते के कई उल्लंघन सुधार योग्य नहीं थे और चर्चा का प्रयास औपचारिकता भर था.

ZEE ने आरोपों को किया खारिज 
सोनी के टर्मिनेशन नोटिस में कहा गया कि ZEE द्वारा किए गए उल्लंघन 'प्रक्रियात्मक या तकनीकी' प्रकृति के नहीं हैं. वहीं, ZEE ने टर्मिनेशन नोटिस में लगे आरोपों को खारिज किया है. इसके अलावा, Sony की 90 मिलियन डॉलर की टर्मिनेशन फीस की मांग को कानूनी रूप से गलत बताया है. इससे पहले, ZEE के मानद अध्यक्ष सुभाष चंद्रा ने कहा था कि वह Sony के खिलाफ क्रिमिनल केस करने के बारे में सोच रहे हैं. उन्होंने सोनी की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा था कि पुनीत गोयनका सीईओ का पद छोड़ने के लिए तैयार थे. इसके बाद भी Sony ने जानबूझकर डील रद्द कर दी. सुभाष चंद्रा ने बताया था कि वो सोनी की सभी शर्तें मानने के लिए तैयार थे, लेकिन उसका मकसद पहले ZEE को इस पूरी डील में व्यस्त रखना और फिर उसे ही दोषी बताकर खुद को अलग कर लेना था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

7 hours ago