✕

होम / बिजनेस / Tata Sons में अपनी हिस्सेदारी को क्यों गिरवी रख रहा है Shapoorji Pallonji Group?

Tata Sons में अपनी हिस्सेदारी को क्यों गिरवी रख रहा है Shapoorji Pallonji Group?

शापूरजी पालोनजी ग्रुप का टाटा समूह के साथ जुड़ाव 1935 में शुरू हुआ था. ग्रुप ने टाटा की कई कंपनियों में निवेश किया हुआ है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टाटा संस (Tata Sons) का सबसे बड़ा शेयर होल्डर शापूरजी पालोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) फंड जुटाने के लिए फिर से शेयर गिरवी रखने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रुप को 1.75 अरब डॉलर की जरूरत है और इसके लिए वह टाटा संस की अनलिस्टेड कंपनियों में अपनी बची आधी हिस्सेदारी को भी गिरवी रख सकता है. बता दें, Tata Sons में शापूरजी पालोनजी ग्रुप की कुल हिस्सेदारी 18.37 फीसदी है.

पहले भी गिरवी रखी थी हिस्सेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शापूरजी पालोनजी ग्रुप Tata Sons में 9.37% हिस्सेदारी के बदले 1.75 अरब डॉलर के फंड जुटाने की तैयारी कर रहा है. ग्रुप इससे पहले 9 प्रतिशत हिस्सेदारी को गिरवी रख चुका है. सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि समूह इस पैसे से अपना कुछ कर्ज चुकाएगा और बाकी पैसा अपनी कंपनियों में लगाएगा. ग्रुप ये फंड सायरस इनवेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से जुटा सकता है.

Tata से है पुराना नाता
शापूरजी पालोनजी ग्रुप 3 साल के लिए टाटा संस में अपनी हिस्सेदारी को गिरवी रख सकता है. इस पूरी प्रक्रिया के लिए डच बैंक और स्टैंडर्ड चार्टेड बैंक को नियुक्त किया गया है. बता दें कि ग्रुप ने 2021 में शेयर गिरवी रखकर 1.6 अरब डॉलर का फंड इकट्ठा किया था. समूह को 750 मिलियन डॉलर इस साल के अंत तक भुगतान करना है. Shapoorji Pallonji Group का नेतृत्व पिछले साल जून तक पालोनजी मिस्त्री कर रहे थे. पालोनजी की मृत्यु के समय उनकी संपत्ति 29 बिलियन डॉलर आंकी गई थी. ग्रुप का टाटा समूह के साथ जुड़ाव 1935 में शुरू हुआ था.  

इन कंपनियों में हिस्सेदारी
शापूरजी पालोनजी ग्रुप की टाटा समूह की कई कंपनियों में हिस्सेदारी है. उसने अलग-अलग कंपनियों में निवेश किया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, समूह की TCS में 13.2 प्रतिशत, टाइटन में 3.8%, टाटा मोटर्स में 8.0%, टाटा स्टील में 6.0%, टाटा कंज्यूमर में 5.4%, टाटा पावर में 8.3 प्रतिशत, Voltas में 4.9%, टाटा कम्युनिकेशन में 2.6%, ट्रेंट में 6.0% और टाटा केमिकल्स में 5.9% हिस्सेदारी है. इसके साथ ही टाटा समूह की अन्य कंपनियों के उसके पास 16,440 शेयर हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

41 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 hour ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

4 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

6 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.