होम / बिजनेस / आखिर ऐसा क्या हुआ कि पटरी से उतर गए Railway से जुड़ी इन कंपनियों के शेयर?

आखिर ऐसा क्या हुआ कि पटरी से उतर गए Railway से जुड़ी इन कंपनियों के शेयर?

शेयर बाजार में आज गिरावट दिखाई दे रही है. इस गिरावट में रेलवे से जुड़ी कुछ कंपनियों के शेयर भी शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेलवे से जुड़ी कुछ कंपनियों के शेयर पिछले साल बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रहे थे, लेकिन इस साल वह पटरी से उतरे नजर आ रहे हैं. उदाहरण के तौर पर रेल विकास निगम यानी RVNL का शेयर आज करीब 7 प्रतिशत की डुबकी लगा चुका है. खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर 241.45 के भाव पर ट्रेड कर रहा था. इसी तरह, इंडियन रेलवे फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड (IRFC) भी ढलान पर है. यह 8 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 141.25 रुपए पर पहुंच गया है. जबकि इन दोनों ने स्टॉक्स ने पिछले साल अच्छा प्रदर्शन किया था.    

अब भी फायदे में है निवेशक
रेल विकास निगम (RVNL) के शेयर पिछले पांच कारोबारी सत्रों में 12.17% नीचे आ गए हैं. हालांकि, बीते 1 महीने में इसने 18.79% और छह महीनों में 92.77% का रिटर्न दिया है. इसी तरह, IRFC पिछले पांच दोनों में 9.95% टूट चुका है. बीते 1 महीने में इसने 24.56% और छह महीनों में 77.78% रिटन दिया है. आईआरएफसी का 52 हफ्तों का हाई लेवल 192.80 रुपए और लो लेवल 25.40 रुपए है. RVNL का 52 वीक का हाई लेवल     
345.50 और लो लेवल 56.05 रुपए है. इसमें कोई दोराय नहीं है कि मौजूदा गिरावट के बावजूद इन शेयरों ने अपने निवेशकों को फायदा पहुंचाया है, लेकिन इनमें उछाल से ज्यादा अब ये नीचे की तरफ ज्यादा जा रहे हैं. 

शानदार रहा है रिकॉर्ड
आईआरएफसी शेयर के इतिहास की बात करें, तो 3 साल में इसने 456% से अधिक का रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में यह 360 प्रतिशत के आसपास चढ़ गया है. इसी तरह, आरवीएनएल भी अपने निवेशकों की झोली भर चुका है. इसने एक साल में 246.57% रिटर्न दिया है. 5 सालों की बात करें, तो रिटर्न का आंकड़ा 1,115.19% पहुंच गया है. चलिए अब ये भी जान लेते हैं कि आखिर मालामाल करने वाले इन Stocks में नरमी कई देखने को मिल रही है. दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही के लिए RVNL के स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 4% की गिरावट आई है. कंपनी ने तीसरी तिमाही में 326 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल इसी अवधि में 341 करोड़ रुपए था.

इधर भी नतीजों ने किया निराश
वहीं, भारतीय रेलवे वित्त निगम (IRFC) के लिए भी दिसंबर तिमाही अच्छी नहीं रही. इस दौरान कंपनी के शुद्ध लाभ में 1.7% की गिरावट आई और यह 1,604 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. पिछले साल इसी अवधि में IRFC का शुद्ध लाभ 1,633 करोड़ रुपए था. सीधे शब्दों में कहें तो इन कंपनियों के तिमाही नतीजों ने स्टॉक मार्केट में उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया है. अब यह प्रभाव कब तक शेयरों पर रहता है, ये देखने वाली बात होगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

16 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

19 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

19 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

20 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

21 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

19 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

16 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

17 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

19 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

19 hours ago