✕

होम / बिजनेस / बेजार बाजार में भी गुलजार है अंबानी की रिलायंस का शेयर, वजह भी है बेहद खास

बेजार बाजार में भी गुलजार है अंबानी की रिलायंस का शेयर, वजह भी है बेहद खास

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर आज गिरावट वाले बाजार में भी बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कल पेश किए गए बजट से शेयर बाजार अब तक नाखुश है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.  लेकिन इस गिरावट वाले बाजार में भी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बहार आई हुई है. खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर बढ़त के साथ 2,992.95 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. ऐसे में यह सवाल लाजमी हो जाता है कि आखिर इसकी क्या वजह है? 

इस वजह से मिला बूस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस के शेयरों को अमेरिका से आई गुड न्यूज़ से बूस्ट मिला है. दरअसल मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस को वेनेजुएला से कच्चे तेल का आयात पुन: शुरू करने के लिए अमेरिकी मंजूरी मिल गई है. वेनेजुएला से तेल आयात पर अमेरिकी प्रतिबंध हैं, लेकिन इसके बावजूद रिलायंस यूएस सरकार से मंजूरी हासिल करने में कामयाब रही है. भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट रिफाइनर रिलायंस अब जल्द वेनेजुएला से कच्चे तेल की खरीद शुरू करेगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर इस साल अब तक 15 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दे चुके हैं और पिछले एक साल में यह आंकड़ा 20 प्रतिशत से अधिक है.

फिर लगे हैं प्रतिबंध
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि डेटा इंटेलिजेंस फर्म केपलर के अनुसार पिछले साल प्रतिबंध हटाए जाने के बाद से वेनेजुएला से भारत के कच्चे तेल के आयात में रिलायंस की हिस्सेदारी करीब 90% थी. वॉशिंगटन ने 2023 में दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र वेनेजुएला के गोल्ड  और ऑयल सेक्टर पर प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटा दिया था. वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और विपक्ष द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों की गारंटी वाले एक समझौते के बाद ऐसा किया गया था, लेकिन वेनेजुएला के समझौते का सम्मान नहीं करने पर अप्रैल में प्रतिबंधों को फिर से लागू कर दिया गया. 

ONGC भी लाइन में
इसके बाद से तेल कंपनियां वेनेजुएला से व्यापार जारी रखने के लिए अमेरिकी ट्रेजरी विभाग से परमिट के लिए आवेदन कर रही हैं. रिलायंस के साथ-साथ ओएनजीसी विदेश लिमिटेड ने भी वेनेजुएला से कच्चे तेल के आयात की अनुमति मांगी है. एक रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, जून में वेनेजुएला का कच्चा तेल निर्यात बढ़कर 654,000 बैरल प्रतिदिन हो गया, जो अप्रैल 2020 के बाद सबसे अधिक है. ऐसा इसलिए कि अमेरिका ने प्रतिबंधों के बावजूद कंपनियों को ड्रिलिंग जारी रखने के लिए एक स्पेशल लाइसेंस दिया है. हालांकि, इस खबर पर रिलायंस की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

19 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

21 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

21 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

22 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

19 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

16 hours ago