होम / बिजनेस / आखिर ऐसा क्या हुआ कि RBI ने इस NBFC के लोन बांटने पर ही लगा दी रोक? 

आखिर ऐसा क्या हुआ कि RBI ने इस NBFC के लोन बांटने पर ही लगा दी रोक? 

RBI ने स्पष्ट किया है कि सामने आईं खामियों को दूर करने और केंद्रीय बैंक की संतुष्टि के बाद लगाए गए प्रतिबंधों की समीक्षा की जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटता है. RBI ने अब देश की सबसे बड़ी NBFC यानी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी पर एक्शन लिया है. RBI ने NBFC के लोन बांटने पर भी रोक लगा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार RBI के निशाने पर बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) आई है. केंद्रीय बैंक ने इस एनबीएफसी को दो लेंडिंग प्रोडक्ट्स के तहत लोन मंजूर करने और बांटने पर रोक लगाने को कहा है. इनमें ईकॉम (eCom) और इंस्टा ईएमआई कार्ड (Insta EMI Card) शामिल है. 

इसलिए हुई ये कार्रवाई
RBI ने बजाज फाइनेंस के खिलाफ यह कार्रवाई नियमों के उल्लंघन के चलते की है. बजाज फाइनेंस मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है. जबकि देश की सबसे मूल्यवान कंपनी की लिस्ट में यह 10वें स्थान पर है. शुक्रवार तक कंपनी का मार्केट कैप 446,456.78 करोड़ रुपए था. रिजर्व बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बजाज फाइनेंस द्वारा RBI के डिजिटल लोन संबंधी दिशानिर्देशों के मौजूदा प्रावधानों का पालन न करने, खासकर इन दो लेंडिंग प्रोडक्ट्स के तहत ग्राहकों को मुख्य तथ्यों का विवरण जारी न करने और कंपनी द्वारा स्वीकृत अन्य डिजिटल कर्ज के संबंध में जारी किए गए मुख्य विवरणों में खामियों के चलते यह कार्रवाई आवश्यक हो गई थी.

आज दिखेगा कार्रवाई का असर
RBI ने स्पष्ट किया है कि उक्त खामियों को दूर करने और केंद्रीय बैंक की संतुष्टि के बाद इन प्रतिबंधों की समीक्षा की जाएगी. रिजर्व बैंक की इस कार्रवाई का असर आज बाजार फाइनेंस के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. कंपनी के शेयर कल करीब 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,216.95 रुपए पर बंद हुए थे. इसका 52 वीक का हाई लेवल 8,190.00 और न्यूनतम स्तर 5,487.25 रुपए है. बीते 5 कारोबारी सत्रों और एक महीने में Bajaj Finance Ltd के स्टॉक में गिरावट ही आई है. अब देखने वाली बात ये होगी कि RBI के एक्शन के बाद ये शेयर कितना लुढ़कता है. बता दें कि बजाज फाइनेंस मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी NBFC और दसवीं सबसे मूल्यवान कंपनी है. मार्केट कैप में बजाज फाइनेंस से आगे रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS, HDFC बैंक, ICICI बैंक, इन्फोसिस, HuL, ITC, भारती एयरटेल और SBI है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

8 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

8 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

9 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

11 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

11 hours ago

बड़ी खबरें