होम / बिजनेस / चिप्स बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों में आई ऐसी चमक, 17% चढ़ गए Stocks

चिप्स बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों में आई ऐसी चमक, 17% चढ़ गए Stocks

येलो डायमंड और अवध के नाम से पैकेज्ड स्नैक्स बेचने वाली प्रताप स्नैक्स लिमिटेड के शेयरों में आज गजब की तेजी देखी जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चिप्स बनाने वाली कंपनी प्रताप स्नैक्स लिमिटेड (Prataap Snacks Ltd) के शेयर इस समय अपनी पूरी चमक बिखेर रहे हैं. आज यानी सोमवार को कंपनी के शेयरों में गजब की तेजी देखने को मिल रही है. मार्केट खुलने के साथ ही प्रताप स्नैक्स के स्टॉक्स ने ग्रीन लाइन पकड़कर तेजी से भागना शुरू कर दिया था. दोपहर साढ़े 12 बजे तक कंपनी के शेयर 16.67% की उछाल के साथ 951.60 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे, जो उसके 52 वीक के हाई लेवल से कुछ ही कम है. इस शेयर का 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1,008.80 रुपए है. 

इतने शेयरों की हुई खरीद-फरोख्त
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, येलो डायमंड और अवध ब्रैंड नेम से पैकेज्ड स्नैक्स बेचने वाली Prataap Snacks के शेयरों में प्रीमार्केट ट्रेड में ब्लॉक डील के माध्यम से 13 लाख शेयरों की खरीद-फरोख्त हुई है. इस वजह से कंपनी के शेयर चढ़ गए हैं. हालांकि, अभी ये पता नहीं चल सका है कि शेयर बेचने और खरीदने वाले कौन हैं. आज यानी 20 नवंबर को शेयर सुबह बढ़त के साथ 825.05 रुपए पर खुला था. इसके कुछ ही देर में उसने रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 951.60 रुपए का आंकड़ा छू लिया. इस शेयर ने पिछले 5 कारोबारी सत्रों में अपने निवेशकों को 17.00% और एक महीने में 9.55% का रिटर्न दिया है. 

ये भी पढ़ें - TCS ने शेयर बायबैक के लिए तय की रिकॉर्ड डेट, जानें इसके बारे में सबकुछ

ऐसी है कंपनी की वित्तीय सेहत
प्रताप स्नैक्स लिमिटेड में सितंबर 2023 के अंत तक प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 69.76% और पब्लिक की 30.24% थी. पिछले 6 महीने में कंपनी का शेयर 24.49 प्रतिशत चढ़ा है. कंपनी की वित्तीय सेहत की बात करें, तो सितंबर 2023 तिमाही में कंपनी का रिवेन्यु 433.70 करोड़ रुपए रहा है. जबकि इस तिमाही में प्रताप स्नैक्स ने 16.52 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हासिल किया है. प्रताप स्नैक्स की तीन वर्टिकल्स में मौजूदगी है - पोटैटो चिप्स, एक्सट्रूडेड स्नैक्स और स्वीट स्नैक्स के साथ नमकीन. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

5 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

5 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

6 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

8 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

9 hours ago

बड़ी खबरें