✕

होम / बिजनेस / PM के स्वागत वाले पोस्टर्स से पटी मुंबई, फिर अनंत की शादी में क्यों नहीं पहुंचे Modi? 

PM के स्वागत वाले पोस्टर्स से पटी मुंबई, फिर अनंत की शादी में क्यों नहीं पहुंचे Modi? 

मुकेश और नीता अंबानी के बेटे अनंत की शादी 12 जुलाई को हो गई. इस शादी में कई पॉलिटिकल लीडर्स ने हिस्सा लिया, लेकिन PM मोदी नहीं पहुंचे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अंबानी परिवार की शादी में देश-दुनिया की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की, लेकिन PM मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी नहीं पहुंचे. राहुल को लेकर स्थिति लगभग पहले ही साफ हो गई थी कि वह शादी से दूरी बनाएंगे. मगर PM मोदी के पहुंचने की पूरी संभावना थी. मुंबई में  अनंत-राधिका की शादी के वेन्यू तक जाने वाले रास्तों पर पीएम मोदी के स्वागत के पोस्टर लगे भी लगाए गए थे. PM मोदी 12 जुलाई से पहले ही रूस और ऑस्ट्रिया दौरे से वापस लौट आए थे, ऐसे में उनका शादी में शरीक होना लगभग तय माना जा रहा था. लिहाजा, यह सवाल लाजमी है कि मोदी अंबानी परिवार के निमंत्रण के बावजूद शादी में क्यों नहीं गए?

आज मुंबई में हैं Modi
पीएम मोदी के 12 जुलाई को अनंत-राधिका की शादी में न जाने की कोई खास वजह नहीं है. PM 13 जुलाई यानी आज मुंबई पहुंच रहे हैं. यहां उन्हें गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड के तीसरे चरण का उद्घाटन करना है. इसलिए वह आज अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे.  अनंत अंबानी की शादी का कार्यक्रम 13, 14 और 15 जुलाई तक चलेगा. ऐसे में प्रधानमंत्री यदि शादी का हिस्सा बनते तो उन्हें  एक दिन पहले विशेषरूप से मुंबई आना पड़ता. लिहाजा, उन्होंने 13 जुलाई को अनंत-राधिका के 'शुभ आशीर्वाद'में शामिल होना चुना. 

ये भी पढ़ें - बेटे की शादी पर अंबानी ने कुछ ज्यादा नहीं किया खर्चा,  ये गणित क्लियर कर देगा आपके डाउट

ये लीडर्स हुए शामिल
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कई राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की. इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे और उनका परिवार, स्मृति ईरानी, सलमान खुर्शीद, रामदास अठावले, प्रफुल पटेल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, लालू यादव का परिवार, समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव  और रवि किशन शामिल रहे. इनके साथ ही योगगुरु से बिजनेसमैन बने बाबा रामदेव भी शादी में मौजूद रहे. अंबानी परिवार ने सोनिया और राहुल गांधी को भी निमंत्रण दिया था, लेकिन गांधी फैमिली से कोई भी शादी में नहीं आया. खबरों के अनुसार, अनंत अंबानी की शादी के लिए देश के हर राज्य के मुख्यमंत्री को न्योता भेजा गया था.

3 दिन का कार्यक्रम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 13 जुलाई यानी आज होने वाले 'शुभ आशीर्वाद' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी. इसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, हनी सिंह, अनन्‍या पांडे, करण जौहर और मनीष मल्‍होत्रा आदि प्रमुख हैं. रविवार, 14 जुलाई रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी. इसमें मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस और जियो के बड़े अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे. इसके बाद 15 जुलाई वाली पार्टी आम लोगों के लिए रखी गई है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.