✕

होम / बिजनेस / जिस कंपनी ने Ajay Devgan की खूब भरी झोली, अब उसके शेयरों पर क्यों चढ़ा लाल रंग?

जिस कंपनी ने Ajay Devgan की खूब भरी झोली, अब उसके शेयरों पर क्यों चढ़ा लाल रंग?

पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल पर अजय देवगन ने दांव लगाया हुआ है. इस कंपनी से उन्हें अच्छा-खासा प्रॉफिट भी हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgan) शेयर बाजार से भी मोटी कमाई करते हैं. उन्होंने कई कंपनियों में पैसा लगाया हुआ है. उनकी निवेश वाली एक कंपनी पैनोरमा स्टूडियोज (Panorama Studios) हालांकि इस समय आउट-ऑफ फोकस चल रहे हैं. दरअसल, कंपनी ने अपने शेयरों का बंटवारा किया है. टेक्निकल शब्दों में कहें तो पैनोरमा के स्टॉक स्प्लिट हुए हैं. कंपनी ने 1:5 के रेशियो में शेयरों को तोड़ दिया है, जिसे लेकर मार्केट उत्साहित नजर नहीं आ रहा है. आज कारोबार की शुरुआत से ही  पैनोरमा स्टूडियोज के शेयरों में गिरावट है. 

जून में हुई थी घोषणा
इसी साल जून में पैनोरमा स्टूडियोज़ ने घोषणा की थी कि वह अपने शेयरों को 1:5 के अनुपात में विभाजित करेगी. इसी के तहत 10 रुपए फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर को 2 रुपए फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में विभाजित किया गया है. इसके बाद से शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है. एक अगस्त को खबर लिखे जाने तक 4 प्रतिशत से अधिक के नुकसान के साथ 236.90 रुपए पर आ गए थे. कारोबार की शुरुआत में यह गिरावट 8 प्रतिशत तक पहुंच गई थी. 

इतने में थी खरीदी
इस कंपनी ने अजय देवगन को अच्छा-खासा प्रॉफिट कमाकर दिया है. इस साल अब तक ये शेयर 220.83% चढ़ चुका है. जबकि पिछले एक साल में यह आंकड़ा 413.99% रहा है. अजय देवगन के पास पैनोरमा स्टूडियोज के करीब दो लाख शेयर हैं. अजय ने डिस्काउंटेड रेट पर इस शेयर को 274 रुपए में खरीदा था. स्टॉक स्प्लिट होने से पहले तक पैनोरमा एक हजार रुपए के आसपास घूम रहा था. जाहिर है ऐसे में अजय ने अब तक मोटा मुनाफा कमा लिया होगा.

क्या करती है कंपनी?
पैनोरमा स्टूडियोज का पोर्टफोलियो सॉलिड है. हाल ही में खबर आई थी कि कंपनी ने फिल्म 'धमाल 4' के लिए सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और मारुति इंटरनेशनल के साथ 113.80 करोड़ रुपए का लाइन प्रोडक्शन डील अग्रीमेंट किया है. पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल लिमिटेड मीडिया और मनोरंजन इंडस्ट्रीज की लीडिंग कंपनी है. पैनोरमा स्टूडियोज़ ओमकारा, स्पेशल 26, दृश्यम और सिंघम जैसी फिल्मों से जुड़ी रही है. अजय ने पैनोरमा स्टूडियोज के प्रोडक्शन में बनीं ‘Dil Toh Baccha Hai Ji’, ‘Raid’ और ‘Drishyam’ जैसी फिल्मों में काम किया है. पैनोरमा के फाउंडर Kumar Mangat Pathak हैं. कंपनी की वेबसाइट बताती है कि यह सिनेमा से जुड़े हर काम के लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन है. पैनोरमा स्टूडियोज प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, प्रोडक्शन, पोस्ट-प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन, म्यूजिक, इक्विपमेंट रेंटल और पब्लिसिटी डिज़ाइन में सेवाएं देती है.

क्या होता है स्टॉक स्प्लिट?
चलिए अब स्टॉक स्प्लिट के बारे में भी जान लेते हैं. जैसा कि नाम से ही समझ आ रहा है स्टॉक स्प्लिट यानी शेयरों का विभाजन. इस प्रक्रिया के तहत कंपनी स्टॉक एक्सचेंज को सूचित करके एक निर्धारित तिथि पर अपने शेयरों को एक निश्चित अनुपात में बांट देती है. जैसे कि पैनोरमा स्टूडियोज ने 1:5 के रेश्यो में बंटवारे को अंजाम दिया. जिस अनुपात में कंपनी स्टॉक स्प्लिट करती है, उसी अनुपात में शेयरहोल्डर्स के शेयरों में बदलाव हो जाता है. उदाहरण के तौर पर, यदि आपके पास किसी कंपनी के 400 शेयर हैं और कंपनी स्टॉक स्प्लिट लाकर 1 शेयर को 2 में तोड़ देती है, आपके पास कंपनी के 800 शेयर हो जाएंगे. हालांकि, इससे उसकी निवेश की वैल्यू पर कोई असर नहीं होगा.  

क्यों पड़ती है इसकी जरूरत?
जब कंपनी के शेयर की डिमांड काफी ज्यादा होती है, लेकिन उसकी कीमत के चलते छोटे निवेशक ना चाहते हुए भी दूरी बना लेते हैं, तो कंपनी स्टॉक स्प्लिट करती है. इस प्रक्रिया से महंगा शेयर सस्ता हो जाता है और छोटे निवेशक आसानी से निवेश कर सकते हैं.  कुल मिलाकर कहें तो कोई कंपनी स्टॉक स्प्लिट केवल इसलिए करती है, ताकि छोटे निवेशकों को आकर्षित किया जा सके.

मार्केट कैप होता है प्रभावित?
क्या स्टॉक स्प्लिट से कंपनी के मार्केट कैप पर भी कोई असर पड़ता है? इस सवाल का जवाब है -ना. चलिए इसे एक उदाहरण के जरिए समझते हैं. पिज्जा अक्सर 4 टुकड़ों में विभाजित होता है, लेकिन यदि आप छह लोग खाने वाले हों तो आप अपने हिसाब से उसे छह हिस्सों में भी बांट सकते हैं. क्या आपके ऐसा करने से पिज्जा का साइज घट या बढ़ जाएगा? निश्चित तौर पर नहीं. ठीक इसी तरह, स्टॉक स्प्लिट से केवल शेयर के टुकड़े होते हैं, इससे कंपनी के मार्केट कैप पर कोई असर नहीं पड़ता. बस शेयरों की संख्या बढ़ जाती है. रही बात निवेशकों के फायदे की, तो शेयरों के विभाजन से उनके पास डिमांड वाले शेयरों को कम कीमत में खरीदने का मौका मिल जाता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

13 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

14 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

14 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

8 hours ago