होम / बिजनेस / कौन हैं वो 'अपने', जिन्होंने Sam Altman को उनकी ही कंपनी से कर दिया बाहर? 

कौन हैं वो 'अपने', जिन्होंने Sam Altman को उनकी ही कंपनी से कर दिया बाहर? 

दुनिया में तहलका मचाने वाले चैटजीटीपी को बनाने वाली कंपनी OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अपने ही घर से बेदखल होने की पीड़ा क्या होती है, फिलहाल सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) से बेहतर यह कोई नहीं समझ सकता. चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी OpenAI के सीईओ ऑल्टमैन को उनके अपने ही 4 साथियों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. यानी जिस कंपनी को सैम ने कड़ी मेहनत और जतन से खड़ा किया, जिसे उन्होंने पूरी दुनिया में पहचान दिलाई, वही अब उनसे छीन ली गई है. बता दें कि OpenAI के ChatGPT ने पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है. माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनी ने भी इसमें निवेश किया है. 

ग्रेग ब्रॉकमैन की भी विदाई
सैम ऑल्टमैन के साथ ही OpenAI ने प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन को भी बोर्ड से हटा दिया है. सैम और ग्रेग दोनों ने सोशल मीडिया पर इस ताजा डेवलपमेंट के बारे में कुछ न कुछ लिखा है. दोनों इस बात से बेहद दुखी हैं कि जिस कंपनी को उन्होंने सालों की मेहनत के बाद खड़ा किया, उससे उन्हें ही निकाल दिया गया है. बता दें कि 38 वर्षीय सैम ऑल्टमैन पिछले साल तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने AI बेस्ड चैटबॉट ChatGPT को दुनिया के सामने पेश किया था. ChatGPT ने ऐसा धमाल मचाया कि बाकी टेक कंपनियों को भी AI पर ध्यान केंद्रित करना पड़ गया.  

फैसले पर बोर्ड ने दिया ये तर्क 
सैम अपनी ही बनाई कंपनी से बेदखल हो चुके हैं, तो ऐसे में यह जानना भी जरूरी है कि आखिर ऐसा क्यों और किसकी वजह से हुआ. कंपनी के बोर्ड ने सैम ऑल्टमैन को निकाले जाने को लेकर एक बयान जारी किया है. कंपनी ने कहा है कि बोर्ड को अब सैम की काबलियत पर भरोसा नहीं है. सैम ऑल्टमैन बोर्ड के साथ पारदर्शी संवाद करने में नाकाम रहे हैं और इसलिए कंपनी की बागडोर नए हाथों में सौंपी जा रही है. गौरतलब है कि OpenAI की स्थापना सैम ने 2015 में Elon Musk और Greg Brockman के साथ मिलकर की थी. चलिए जानते हैं कि OpenAI के बोर्ड में वो कौन लोग हैं, जिन्होंने सैम की विदाई की कहानी लिखी. 

ये 4 बने सैम के दुश्मन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Ilya Sutskever, Adam D’Angelo, Tasha McCauley और Helen Toner ओपनAI में बोर्ड में शामिल वो लोग हैं, जिन्होंने सैम को उन्हीं की कंपनी से बेदखल किया. वेबसाइट Quora के सीईओ Adam D’Angelo, अप्रैल 2018 में OpenAI के बोर्ड में शामिल हुए थे.  ताशा मैककौली RAND Corporation में एक सहायक वरिष्ठ प्रबंधन वैज्ञानिक हैं. साथ ही वह ओपनएआई निदेशक हेलेन टोनर के साथ इटरनेशनल सेंटर फॉर द गवर्नेंस ऑफ AI के सलाहकार बोर्ड में भी शामिल हैं. इल्या सुतस्केवर अब OpenAI के निदेशक मंडल में एकमात्र को-फाउंडर रह गए हैं. टोरंटो विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस में PHD के बाद कंपनी से जुड़े थे. हेलेन टोनर सितंबर 2021 में ओपनएआई के बोर्ड में शामिल हुए थे. उस समय ग्रेग ब्रॉकमैन ने टोनर की तारीफ करते हुए कहा था कि वह AI के दीर्घकालिक जोखिमों और प्रभावों के बारे में हेलेन की गहरी सोच को बेहद महत्व देते हैं.
 
टैग्स Adam D’Angelo
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

11 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago