✕

होम / बिजनेस / रिलायंस के तिमाही नतीजे क्यों नहीं उतरे बाजार की उम्मीद पर खरे, कहां रह गई कमी?

रिलायंस के तिमाही नतीजे क्यों नहीं उतरे बाजार की उम्मीद पर खरे, कहां रह गई कमी?

रिलायंस इंडस्ट्रीज के जैसे तिमाही नतीजों की उम्मीद मार्केट एक्सपर्ट्स लगाए बैठे थे, हकीकत वैसी नहीं रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के तिमाही नतीजे बाजार की उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-अक्टूबर) में RIL का कुल शुद्ध मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 4.8 प्रतिशत घटकर 16,563 करोड़ रुपए रहा. जबकि मार्केट एक्सपर्ट्स इससे ज्यादा की उम्मीद लगाए बैठे थे. रिलायंस ने कल बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए थे, लिहाजा आज इनका असर शेयर बाजार पर देखने को मिल सकता है.  

क्या था अनुमान?
ब्लूमबर्ग के सर्वेक्षण में 13 एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की इनकम 2.34 लाख करोड़ रुपए रहेगी. इसी तरह, चार विश्लेषकों का अनुमान था कि कंपनी का शुद्ध मुनाफा 18,814 करोड़ रुपए रह सकता है. वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में मुकेश अंबानी की इस कंपनी की इनकम 2.31 लाख करोड़ रुपए रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से कम है. RIL के तिमाही नतीजों पर तेल और पेट्रोरसायन कारोबार में नरमी का असर साफ दिखाई दे रहा है. इसी वजह से लगातार तीसरी तिमाही में कंपनी के शुद्ध मुनाफे में गिरावट आई है. कंपनी की ऑयल एवं गैस सेगमेंट की आय में 6 प्रतिशत की कमी आई है.

मजबूत हुई Jio
उधर, रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी Jio प्लेटफॉर्म्स का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में 23.4% बढ़कर 6,539 करोड़ रुपए रहा. दरअसल, जुलाई की शुरुआत में कंपनी ने अपने टैरिफ प्लान में इजाफा किया था, इसकी वजह से उसके मुनाफे में उछाल आया है. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में जुलाई-सितंबर में जियो की प्रति ग्राहक औसत आय 7.4% बढ़कर 191.5 रुपए रही. जबकि इस दौरान कंपनी की आय 18% की उछाल के साथ 31,709 करोड़ रुपए रही.

इधर, मिले-जुले नतीजे
इसी तरह, रिलायंस रिटेल का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 5.2% बढ़कर 2,935 करोड़ रुपए हो गया. हालांकि, देश के सबसे बड़े रिटेलर की ऑपरेशनल इनकम 3.5% घटकर 66,502 करोड़ रही. फैशन और लाइफस्टाइल सेगमेंट के कमजोर प्रदर्शन से कंपनी की आय प्रभावित हुई.  आरआईएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने तिमाही नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए अंबानी ने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में भी रिलायंस ने अपने विविध कारोबार पोर्टफोलियो में मजबूती दिखाई है. डिजिटल सेवाओं में अच्छी वृद्धि देखी गई है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

11 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

12 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

12 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

15 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

17 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

18 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

12 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

12 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

13 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

15 hours ago