✕

होम / बिजनेस / LuLu Group के मालिक एमए युसूफ अली की इस दरियादिली से वाकिफ हैं आप?

LuLu Group के मालिक एमए युसूफ अली की इस दरियादिली से वाकिफ हैं आप?

एमए युसूफ अली मूलरूप से केरल के रहने वाले हैं और उन्होंने अबू धाबी को अपना ठिकाना बनाया हुआ है. उनका बिज़नेस मध्य पूर्व, एशिया, अमेरिका और यूरोप में सहित कुल 22 देशों में फैला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

लुलु ग्रुप (LuLu Group) के अरबपति मालिक एमए युसूफ अली एक बार फिर खबरों में हैं. हालांकि, इस बार वजह उनका कारोबार नहीं बल्कि दरियादिली है. उन्होंने कर्ज के बोझ में दबी केरल की एक महिला की मदद की है, जिससे उसका घर छिन गया था. इतना ही नहीं   युसूफ अली ने महिला को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी है, ताकि वह अच्छे से जिंदगी गुजार सके. 

खबर मिलते ही पहुंची राहत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अरबपति कारोबारी एमए यूसुफ अली को जब केरल के परावुर वडक्केकरा में रहने वाली महिला की परेशानी का पता चला तो उन्होंने तुरंत मदद का हाथ आगे बढ़ाया. दो बच्चों की मां संध्या अपना कर्ज चुकाने में नाकाम रही थी, जिसके वजह से उसका घर भी छिन गया था. LuLu Group ने फाइनेंस कारपोरेशन को महिला का 8.25 लाख रुपए का कर्ज चुकाया और वित्तीय सहायता स्वरूप 10 लाख भी दिए. 

नहीं चुका पाई थीं EMI
संध्या के परिवार ने साल 2019 में अपना मकान बनाने के एक फाइनेंस कारपोरेशन से 4 लाख रुपए का लोन लिया था. 2022 में संध्या के पति का निधन हो गया और संध्या गंभीर आर्थिक संकट में घिर गई. EMI भरना तो दूर परिवार के पास खाने के भी पैसे नहीं थे. ऐसे में फाइनेंस कारपोरेशन ने फौजदारी कार्यवाही शुरू कर दी. एक दिन कंपनी ने संध्या के मकान पर कब्जा कर लिया. कारपोरेशन ने संध्या को इतना भी समय नहीं दिया कि वो घर से अपना सामान निकाल सके. 

केरल में ही हुआ है जन्म
इस घटना की खबर जब मीडिया में आई तो LuLu ग्रुप के प्रतिनिधियों ने संघ्या से संपर्क किया. समूह ने न केवल पीड़िता का पूरा लोन चुकाया बल्कि 10 लाख रुपए भी दिए. अपनी इस दरियादिली के लिए  एमए यूसुफ अली की जमकर तारीफ हो रही है. बता दें कि अली मूलरूप से केरल के रहने वाले हैं और उन्होंने अबू धाबी को अपना ठिकाना बनाया हुआ है.  वह 1973 में अपने चाचा के पास अबू धाबी चले गए थे. अब वह UAE की नागरिकता हासिल कर चुके हैं और कारोबार की दुनिया में जाना-पहचान नाम हैं. 

अली की हैं तीन बेटियां 
15 नवंबर 1955 को जन्मे यूसुफ अली की 3 बेटियां हैं और उनका पूरा परिवार इस वक्त अबू धाबी में रहता है. उन्होंने 1990 के दशक में UAE में अपना पहला हाइपरमार्केट शुरू किया, उसके बाद लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं. आज उनका बिज़नेस मध्य पूर्व, एशिया, अमेरिका और यूरोप में सहित कुल 22 देशों में फेला है. लुलु ग्रुप का अरब देशों खासतौर पर UAE में सबसे अधिक कारोबार फैला है. इसका सालाना टर्नओवर करीब 8 अरब डॉलर का है. ग्रुप लगभग 57 हजार लोगों को रोजगार मुहैया करा रहा है. लुलु ग्रुप हाइपरमार्केट और रिटेल कंपनियों की एक बड़ी चेन चलाता है. पिछले कुछ समय में इस ग्रुप ने काफी तरक्की की है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

11 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

12 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

12 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

15 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

17 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

17 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

12 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

12 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

13 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

15 hours ago