✕

होम / बिजनेस / कर्नाटक में जिस कंपनी पर मचा है बवाल, उसने कई सरकारों संग किया है काम!

कर्नाटक में जिस कंपनी पर मचा है बवाल, उसने कई सरकारों संग किया है काम!

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने फंड जुटाने के लिए एक मैनेजमेंट कंसल्टिंग कंपनी की नियुक्ति की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कर्नाटक सरकार के एक फैसले पर राज्य में सियासी बवाल मचा हुआ है. विपक्ष के साथ-साथ सरकार के अपने भी इस फैसले के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. प्रोफेशनल्स कांग्रेस और डेटा एनालिटिक्स के चैयरमैन प्रवीण चक्रवर्ती ने राज्य सरकार के निर्णय पर नाराजगी व्यक्त की है. दरअसल, राज्य की कांग्रेस सरकार ने बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) को छह महीने के लिए सलाहकार नियुक्त किया है. सरकार इसके ऐवज में कंपनी को 9.5 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी. विपक्ष इस पर पहले ही सवाल उठा रहा था और अब सरकार के अपनों में भी इसे लेकर नाराजगी है. 

इसलिए हुई नियुक्ति 
कर्नाटक सरकार को पांच चुनावी गारंटियों को लागू करने और विकास परियोजनाओं को निधि देने के लिए सालाना 50,000 से 60,000 करोड़ रुपए जुटाने होंगे. जाहिर है इसके लिए सरकार को अपनी इनकम बढ़ानी होगी. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) को सलाहकार नियुक्त किया है. BCG सरकार को रिवेन्यु बढ़ाने पर सुझाव देगा. वहीं, एक्सपर्ट्स का मानना है कि राज्य में ईंधन की कीमतों में वृद्धि जैसे फैसले आगे भी देखने को मिल सकते हैं. क्योंकि सरकार को चुनावी वादे पूरे करने के लिए फंड चाहिए और BCG इसके लिए जनता पर बोझ बढ़ाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प सुझएगी इसकी संभावना कम है.   

कंपनी का रिवेन्यु बढ़ेगा
उधर, भाजपा खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है. कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी के नेता आर अशोक का कहना है कि जब सिद्धारमैया जैसे स्वयंभू अर्थशास्त्री राज्य के मुख्यमंत्री हैं, तो बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप की क्या जरूरत है? यह निश्चित नहीं है कि इससे राज्य सरकार के राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी या नहीं, लेकिन यह ज़रूर तय है कि कर्नाटक के करदाताओं के पैसों से निजी कंसल्टेंसी फर्म के राजस्व को बढ़ाएगा. हालांकि, ये बात अलग है कि राज्य सरकार इस विषय में कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है. उसका कहना है कि राज्य के विकास के लिए ही यह कदम उठाया गया है.

केंद्र ने भी ली है मदद
कर्नाटक के वित्त विभाग का दावा है कि केंद्र सरकार और अन्य राज्य भी बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप जैसी एजेंसियों की सेवाएं ले रहे हैं. पिछले साल, केंद्र सरकार ने विकसित भारत का विजन 2047 दस्तावेज तैयार करने में मदद के लिए बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप को नियुक्त किया था. इसी तरह, 2020 में बीसीजी ने आंध्र प्रदेश सरकार को विकास पर सलाह दी थी. जबकि 2016 में पिछली एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली आंध्र की सरकार में मैकिन्से कंपनी ने अमरावती के लिए निजी और वैश्विक वित्तपोषण जुटाने में मदद की थी. 

Goa ने भी की नियुक्ति
2017 में नीति आयोग द्वारा समयबद्ध परियोजनाओं के लिए बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप सहित दूसरी कल्सल्टिंग फर्म को नियुक्त करने की योजना की घोषणा की गई थी. हाल ही में, गोवा सरकार ने विजन दस्तावेज 'Viksit Goa @ 2047' तैयार करने के लिए BCG को को नियुक्त किया है. पिछले साल, तमिलनाडु सरकार ने 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के विजन को साकार करने में मदद के लिए बीसीजी का चयन किया था. कर्नाटक के वित्त विभाग के इस दावे के अनुसार, BCG पहली बार किसी सरकार को सलाह नहीं दे रही है. वह कई सरकारों से जुड़ी रही है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

59 minutes ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

6 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

6 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

7 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

59 minutes ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

6 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

6 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

7 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

11 hours ago