होम / बिजनेस / Infosys से आखिर क्‍यों हो रही है सब्सिडी में मिली जमीन लौटाने की मांग?

infosys से आखिर क्‍यों हो रही है सब्सिडी में मिली जमीन लौटाने की मांग?

उस वक्‍त ये जमीन इंफोसिस को सब्सिडी पर मुहैया कराई गई थी. सरकार ने इंफोसिस को 35 लाख रुपये प्रति एकड़ पर जमीन दी थी जबकि उसकी कीमत 1.5 करोड़ थी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की नामी आईटी कंपनी इंफोसिस सब्सिडी में मिली जमीन को लेकर विवादों में आ गई है. इंफोसिस पर कर्नाटक के बीजेपी नेता और नेता विपक्ष अरविंद बेलाड ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. अरविंद बेलाड ने सदन में कहा कि इंफोसिस को सब्सिडी में जमीन देने के पीछे मकसद ये था कि उस क्षेत्र के लोगों को जॉब मिलेगी. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. इंफोसिस वहां केवल ट्री प्‍लांटेशन और ग्रीनरी करने का काम कर रही है. उन्‍होंने सरकार से मांग की है कि उस जमीन को वापस लिया जाए. 

बेल्‍लॉड ने ट्वीट करके दी इसकी जानकारी 
अरविंद बेलाड ने इस मामले को कर्नाटक विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उठाया. उन्‍होंने इस मामले में ट्वीट करके भी जानकारी दी. अरिवंद अपने ट्वीट में लिखते हैं कि, विश्वासघात अपने चरम पर! इंफोसिस ने नौकरियों का वादा किया, लेकिन हमें केवल खोखले वादे और पेड़ मिले. पूरे उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन्फोसिस को हुबली में 58 एकड़ जमीन दी गई थी जो मेरे निर्वाचन क्षेत्र में है, फिर भी यह रोजगार सृजन करने में विफल रही है. 

बेल्‍लॉड ने किसानों को लेकर कही ये बात 
अरविंद बेलाड ने कहा कि उस वक्‍त इस जमीन को बड़ी सब्सिडी पर दिया गया था. उन्‍होंने कहा कि जमीन की वा‍स्‍तविक कीमत 1.5 करोड़ रुपये थी जबकि सरकार ने कंपनी को उसे 35 लाख प्रति एकड़ पर दिया था. उन्‍होंने ये भी कहा कि एक प्रतिनिधि के रूप में, मैं अब उन किसानों का सामना नहीं कर सकता जिन्हें मैंने उस वक्‍त शांत किया था. अब समय आ गया है कि इंफोसिस को परिणाम भुगतने पड़ें और सरकार को उस जमीन को दोबारा हासिल करना पड़े जिस पर वह हक है. 

सरकार की ओर से इस समस्‍या को लेकर क्‍या कहा गया? 
अरविंद बेलाड  के इस समस्‍या को उठाने के बाद सरकार की ओर से भी इस मामले को लेकर जवाब दिया गया. इंडस्‍ट्री मिनिस्‍टर एमबी पाटिल ने कहा कि इस परिसर का निर्माण 350 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर किया गया था. उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने आईटी फर्म का नाम लिए बिना कहा, ‘अगर जमीन ली गई, लेकिन कुछ नहीं किया गया, तो हम नोटिस जारी करेंगे और कार्रवाई करेंगे’. लेकिन इसके बाद बेल्‍लाड ने दंडात्मक कार्रवाई के लिए कहा, जिस पर पाटिल और राज्य के आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि प्रोत्साहन वापस ले लिया जाएगा. पाटिल ने कहा, ‘हम (जुर्माने के लिए) एक नीति पर भी विचार कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: फ्रांस के बाद इस देश में शुरू हुई UPI सेवा, क्‍या घूमने जा रहे हैं आप
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.