✕

होम / बिजनेस / आख्रिर क्‍यों Air India एक्‍सप्रेस में कुछ ठीक नहीं चल रहा है, अब सामने आ गई है ये परेशानी

आख्रिर क्‍यों Air India एक्‍सप्रेस में कुछ ठीक नहीं चल रहा है, अब सामने आ गई है ये परेशानी

इस पूरे मामले का संबंध उस 7 मई की हड़ताल से है जिसके कारण कई फ्लाइटों को कैंसिल करना पड़ा था. अब इसी मामले को लेकर लिखे गए पत्र ने विवाद को और सामने ला दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एयर इंडिया एक्‍सप्रेस में बीते कुछ समय से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. कभी कर्मचारियों की हड़ताल तो कभी यात्रियों की परेशानी आए दिन कंपनी किसी न किसी विवाद को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है. इसी कड़ी में अब एक बार फिर कर्मचारियों की नाराजगी को लेकर विवाद गर्मा गया है. कर्मचारियों की यूनियन ने शिकायत की है मैनेजमेंट का उनके प्रति व्‍यवहार अच्‍छा नहीं है. यूनियन के नेताओं ने मामले की शिकायत लेबर कमिश्‍नर के पास की है.

लेबर कमिश्‍नर तक पहुंची शिकायत 
एयर इंडिया एक्‍सप्रेस के चालक दल की यूनियन एयर इंडिया कर्मचारी संघ (AIXEU) ने इस संबंध में मुख्‍य श्रम आयुक्‍त को पत्र लिखकर एयर इंडिया एक्‍सप्रेस के मैनेजमेंट पर अनुचित व्‍यवहार करने का आरोप लगाया है. यूनियन का आरोप है कि मैनेजमेंट ऐसे उपाय कर रहे हैं जो प्रोफेशनली अच्‍छा व्‍यवहार नहीं है. गौरतलब बात ये पत्र ऐसे समय में आया है जब चालक दल के सदस्‍य और प्रबंधन के बीच सुलह के लिए बातचीत चल रही है. 

ये भी पढ़ें: इसरो प्रमुख बोले, भारत के पहले अंतरिक्ष कार्यक्रम पर स्‍पेस जा सकते हैं ये शख्‍स

आखिर पत्र में क्‍या लिखा गया है? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूनियन की ओर से ये पत्र 28 जून को लिखा गया है. इस पत्र में कहा गया है कि मैनेजमेंट की कार्रवाई इंडस्ट्रियल संबंधों को बिगाड़ रहे हैं. पत्र में ये भी कहा गया है कि ये संबंध पहले से ही अनुचित श्रम व्‍यवहारों और श्रम कानूनों के उल्‍लंघन से प्रभावित हैं. एयर इंडिया एक्‍सप्रेस की ओर से इस बारे में अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है. यूनियन की ओर से इस पत्र में कहा गया है कि 6 से 8 मई तक बीमारी की छुट्टी लेने वाले चालक दल के सदस्‍यों को आरोप पत्र जारी कर दिए हैं. यही नहीं यूनियन के कुछ सदस्‍यों के खिलाफ जांच की जा रही है. 

7 मई की हड़ताल से जुड़ा है ये पूरा मामला 
दरअसल ये पूरा मामला 7 मई की हड़ताल से जुड़ा हुआ है. उस दौरान चालक दल के लगभग 200 सदस्‍य मैनेजमेंट की मनमानी और कुप्रबंधन को लेकर हड़ताल पर चले गए थे. इस हड़ताल के कारण कई फ्लाइटों को कैंसिल भी करना पड़ा था. इस हड़ताल पर कार्रवाई करते हुए मैनेजमेंट ने 25 सदस्‍यों की सेवाओं को समाप्‍त कर दिया था और बाकी लोगों को काम पर आने के लिए सलाह दे दी थी. लेकिन उसके बाद दोनों पक्षों में बातचीत हुई और मामला सुलझ गया था. जिन लोगों को हटाया गया था उनका टर्मिनेशन भी समाप्‍त कर दिया गया था. लेकिन अग 28 जून को फिर से लिखे गए इस पद ने तनाव को पैदा कर दिया है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

19 minutes ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

34 minutes ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

45 minutes ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

2 hours ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

19 minutes ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

34 minutes ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

27 minutes ago