होम / बिजनेस / 1 साल में 300% से ज्यादा रिटर्न, अब फिर आ रही तेजी; जानें कौनसा है ये शेयर
1 साल में 300% से ज्यादा रिटर्न, अब फिर आ रही तेजी; जानें कौनसा है ये शेयर
Gradiente Infotainment से जुड़ी एक खबर सामने आने के बाद से उसके शेयर तेजी से भाग रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
स्मॉल कैप कंपनी Gradiente Infotainment के शेयर फुल स्पीड में दौड़ रहे हैं. पिछले 5 कारोबारी दिनों में इस शेयर ने करीब 12% की छलांग लगाई है और आज भी ग्रीन निशान पर कारोबार कर रहे हैं. दरअसल, कंपनी से जुड़ी के खबर सामने आई है, जिसके बाद से उसके शेयरों में पंख लग गए हैं. वैसे, स्टॉक मार्केट में कंपनी का पिछला रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. एक साल में इसने अपने निवेशकों को 300% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. बीते साल 8 जुलाई को कंपनी का शेयर 1.73 रुपए पर ट्रेड कर रहा था और आज इसकी वैल्यू 7 रुपए से ज्यादा है.
10 करोड़ का ऑर्डर मिला
Gradiente Infotainment एक मीडिया एंटरटेनमेंट कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 21.31 करोड़ रुपए है. 1992 में अस्तित्व में आई इस कंपनी को हाल ही में एक नया वर्क ऑर्डर मिला है. इस खबर के आम होते ही कंपनी के शेयरों में तेजी का रुख है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इंटरनेशनल जॉइंट स्टॉक कंपनी VISICOM की तरफ से Gradiente Infotainment Limited को 10 करोड़ रुपए का वर्क ऑर्डर दिया है. कंपनी ने यह ऑर्डर US ऑपरेशन को ध्यान में रखकर दिया है. VISICOM का मुख्यालय यूक्रेन में है.
RVNL का शेयर बने रॉकेट
Gradiente Infotainment ने लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स को अच्छा रिटर्न दिया है. एक साल में यह आंकड़ा 300 फीसदी से ज्यादा है. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर करीब 5 फीसदी ऊपर चढ़ चुके थे. इस शेयर का 52 वीक हाई 9.68 रुपए और 52 वीक लो 1.65 रुपए है. वहीं, रेल विकास निगम लिमिटेड यानी RVNL का शेयर भी रॉकेट बना हुआ है. फिलहाल यह 10 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है.
5 दिन में 30% रिटर्न
मंगलवार दोपहर 1.15 बजे तक 118.30 रुपए के भाव पर मिल रहे RVNL का शेयरों ने पिछले 5 दिनों में ही 30% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. एक महीने में यह आंकड़ा 57%, छह महीने में 196.12% और एक साल में 252.61% पहुंच गया है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 118.30 रुपए है, जिस तक यह पहुंच गया है. दरअसल, पिछले कुछ वक्त में RVNL के हाथ कई बड़े प्रोजेक्ट लगे हैं, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है और इसका असर उसके शेयरों पर पड़ रहा है.
टैग्स