होम / बिजनेस / एकदम से क्यों खबरों में आए Damani, क्या है Ambani को टक्कर देने वाला प्लान?

एकदम से क्यों खबरों में आए Damani, क्या है Ambani को टक्कर देने वाला प्लान?

राधाकिशन दमानी ने स्टॉक मार्केट से उन्होंने तगड़ा मुनाफा कमाया है. अब जब बाजार में नरमी का रुख है, तो उनकी कमाई भी तेजी से घट रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

DMart के फाउंडर राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) एकदम से खबरों में आ गए हैं. हालांकि, इसकी वजह उनकी कोई नई बिजनेस डील नहीं बल्कि कुछ और ही है. रिटेल चेन DMart चलाने के साथ-साथ दमानी दिग्गज निवेशक भी हैं. उन्होंने कई सेक्टर्स में पैसा लगाया हुआ है. उनकी नेटवर्थ 16.7 बिलियन डॉलर है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 13 प्रतिशत कम है. यानी उन्हें बड़ा घाटा उठाना पड़ा है. 1 जनवरी से अब तक उनके 2.67 अरब डॉलर (22,143 करोड़ रुपए) डूब गए हैं.  

अडानी ने सबसे जायदा गंवाए
वैसे, इस साल सबसे ज्यादा नुकसान अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी को हुआ है. 24 जनवरी के बाद से हर दिन अडानी के लिए कोई न कोई बुरी खबर लेकर आ रहा है और इसी के साथ उनका दौलत का पहाड़ छोटा होता जा रहा है. पैसा गंवाने वालों में मुकेश अंबानी भी शामिल हैं, लेकिन अडानी के मुकाबले उनकी स्थिति बेहतर है. इन दोनों के साथ ही राधाकिशन दमानी भी इस साल अब तक बड़े झटके झेल चुके हैं और इसी वजह से वह एकदम खबरों में आ गए हैं.  

स्टॉक मार्केट से कमाया मुनाफा
मीडिया रिपोर्ट्स में ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के हवाले से बताया गया है कि टॉप वेल्थ लूजर्स की लिस्ट में राधाकिशन दमानी भी शामिल हैं और वह इस साल अब तक 21,600 करोड़ गंवा चुके हैं. अमीरों की लिस्ट में वह 98वें नंबर पर रहे हैं. दमानी अपनी इनवेस्टमेंट फर्म 'ब्राइट स्टार इनवेस्टमेंट्स' के जरिए अपने पोर्टफोलियो को मैनेज करते हैं. स्टॉक मार्केट से उन्होंने तगड़ा मुनाफा कमाया है. अब जब बाजार में नरमी का रुख है, तो उनकी कमाई भी तेजी से घट रही है. दमानी को टॉप ट्रेडर्स के बीच उन्हें 'मिस्टर व्हाइट एंड व्हाइट' के नाम से भी जाना जाता है. 

1500 होंगे DMart स्टोर्स
अब जब दमानी खबरों में चल रहे हैं, तो उनके बिजनेस प्लान्स बारे में विस्तार से जान लेते हैं. राधाकिशन दमानी ने नवी मुंबई में सस्ती जमीन खरीदकर साल 2002 में पहला डीमार्ट स्टोर खोला था. DMart आज कई शहरों में है और इसके देशभर में 284 स्टोर्स हैं. डीमार्ट स्टोर्स को एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ऑपरेट करती है. दमानी DMart से मुकेश अंबानी की रिलायंस की मुश्किलों में इजाफा करने की योजना पर काम कर रहे हैं. वह अपने स्टोर्स की संख्या बढ़ाकर 1500 करना चाहते हैं. इस हिसाब से कंपनी की योजना अगले कुछ समय में 1216 नए स्टोर्स खोलने की है. मार्च 2024 तक कंपनी 135 स्टोर्स खोल सकती है. 

रिलायंस पर पड़ेगा असर
डी मार्ट की इस योजना का सीधा असर रिलायंस के बिजनेस पर पड़ सकता है. मौजूदा वक्त में रिलायंस रिटेल के 12,711 स्टोर्स हैं. इसमें कोई दोराय नहीं है कि जिस तरह से अंबानी विस्तार किया है, आने वाले समय में रिलायंस रिटेल के स्टोर्स में भी बढ़ोत्तरी होगी, लेकिन DMart के उसके नजदीक पहुंच जाने से कंपनी के कारोबार पर असर जरूर पड़ना लाजमी. DMart लोगों की पसंद इसलिए बना हुआ है, क्योंकि यहां ग्रॉसरी का सामान सस्ते दामों में मिलता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

5 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

8 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

8 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

8 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

9 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

11 hours ago