✕

होम / बिजनेस / रेलवे के इन शेयरों में क्‍यों आया इतना उछाल कि टूट गया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड 

रेलवे के इन शेयरों में क्‍यों आया इतना उछाल कि टूट गया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड 

रेलवे के शेयरों में सोमवार को 15 प्रतिशत से लेकर 36 प्रतिशत तक का इजाफा देखने को मिला. बजट से जुड़ी एक खबर आने के कारण इस तरह का उछाल देखने को मिला.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में सोमवार को रेलवे के स्‍टॉक्‍स में जबरदस्‍त उछाल देखने को मिला. रेलवे के शेयरों में 4 से लेकर 15 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिला.दो कारोबारी सत्रों में आईआरएफसी के शेयरों में 36 प्रतिशत तक का इजाफा देखने को मिला है. सोमवार को जिन शेयरों में तेजी देखने को मिली उनमें आईआरएफसी(IRFC), आरवीएनएल(RVNL), इरकॉन इंटरनेशनल (Ircon International), बीईएमएल(BEML), रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और टेक्‍समो रेल एंड इंजीनियरिंग के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को‍ मिली. 

IRFC ने पार किया उच्‍च स्‍तर 
इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन का शेयर सोमवार को कंपनी का शेयर 193.50 रुपये पर खुला. लेकिन खबर लिखे जाने पर कंपनी के शेयर में 7.66 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला. कंपनी का शेयर 202.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. वहीं RVNL का शेयर  508 रुपये पर खुला और खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर 15.06 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 565 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. वहीं IRCON इंटरनेशनल के शेयरों पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 311.90 रुपये पर खुला और 327.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था. वहीं BEML का शेयर 5200 रुपये पर खुला और 5210.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था. 

ये भी पढ़ें: रूस के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, अहम होने जा रहा है पीएम मोदी का ये मॉस्‍को दौरा

आखिर क्‍या रही तेजी की वजह? 
23 तारीख को बजट आने जा रहा है लेकिन उससे पहले इन शेयरों में जो तेजी देखने को मिली है उसकी सबसे बड़ी वजह एक खबर रही. खबर ये सामने आई कि आने वाले बजट में रेलवे को बड़ा फंड अलोकेशन हो सकता है. रेलवे की ओर से हाल ही में रेल मंत्री ने 2500 नए जनरल कोच और 10 हजार अतिरिक्‍त कोच खरीदने की बात कही गई थी. रेलवे आने वाले समय में बुनियादी सुविधाओं में इजाफे से लेकर पटरियों में सुधार करने जा रहा है. इन खबरों के कारण सोमवार को रेलवे के स्‍टॉक में तेजी देखने को मिली 
इन दो शेयरों ने हासिल किया ऑल टाइम हाई लेवल 

रेलवे के शेयरों में आई तेजी 
सोमवार को रेलवे के शेयरों में तेजी देखने को मिली लेकिन दो शेयर ऐसे रहे जिन्‍होंने अपने पिछले ऑल टाइम हाई को पार कर लिया. इनमें पहला शेयर रहा आईआरएफसी 193.50 रुपये पर खुलने के बाद कंपनी के शेयर ने नया ऑल टाइम हाई बना दिया. कंपनी का शेयर 206 रुपये के निशान तक पहुंच गया. इसी तरह RVNL का शेयर 508 रुपये पर खुलने के बाद 578.95 रुपये तक पहुंच गया. सोमवार को रेलवे के इस शेयर में 36 फीसदी की तेजी देखने को मिली जबकि पिछले एक महीने में इस शेयर में 48 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.