होम / बिजनेस / आखिर क्‍यों कम हुआ देश के सबसे बड़े PSU बैंक का मुनाफा? ये रही इसकी वजह

आखिर क्‍यों कम हुआ देश के सबसे बड़े PSU बैंक का मुनाफा? ये रही इसकी वजह

इस तिमाही में बैंक का ग्रास एनपीए 72 बेसिस प्‍वॉइंट गिरकर 2.42 फीसदी रहा. नेट एनपीए 13 बेसिस प्‍वॉइंट गिरकर 0.64 फीसदी रही. प्रेाविजन कवरेज रेसियो 91.49 फीसदी रहा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 तीसरी तिमाही में इससे पहले एचडीएफसी बैंक के नतीजे जब सामने आए थे,  तब बाजार बुरी तरह से प्रभावित हुआ था. अब देश के सबसे बड़े पीएसयू बैंक के तीसरी तिमाही के नतीजे सामने आए हैं जिसमें बैंक को 35 फीसदी का कमी के साथ 9148 करोड़ रुपये रहा. कंपनी के इंटरेस्‍ट मार्जिन में भी कमी आई है. 35 फीसदी की गिरावट साल दर साल के आधार पर हुई है जबकि 36 फीसदी की गिरावट तिमाही आधार पर हुई है. 

क्‍या बता रहे हैं नतीजों के आंकड़े? 
एसबीआई के नतीजों के आंकड़े बता रहे हैं कि कंपनी के मुनाफे में ही कमी नहीं आई है बल्कि नेट इंटरेस्‍ट मार्जिन में भी कमी आई है. इसमें सालाना आधार पर 35 बेसिस प्‍वॉइंट और तिमाही आधार पर 9 बेसिस प्‍वॉइंट की कमी आई है जिसके बाद ये 3.34 फीसदी रहा है. वहीं अगर नेट इंटरेस्‍ट इनकम की बात करें तो उसमें भी कमी देखने को मिल रही है. इसमें सालाना आधार पर 19.36 फीसदी की गिरावट के साथ 20336 करोड़ रुपये रहा है. नेट प्रॉफिट की बात करें तो उसमें 35.49 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद ये 9164 करोड़ रुपये रहा. 

लोन ग्रोथ और डिपॉजिट ग्रोथ के ये रहे आंकड़े 
एसबीआई के नतीजे बता रहे हैं  कि लोन ग्रोथ में एडवांस 14.38 फीसदी के उछाल के साथ 3584252 करोड़ रुपये रहा. अगर डिपॉजिट ग्रोथ को देखें तो उसमें 13.02 फीसदी उछाल के साथ 4762221 करोड़ रुपये रहा. वहीं रिटेल पर्सलन की ग्रोथ रेट 15.28 फीसदी रहा और ये 12.96 लाख करोड़ रुपये रहा. 

कंपनी के CAR में भी हुई है कमी 
अगर कंपनी के CAR (कैपिटल एडिकेशी रेसियो ) में 22 बेसिस प्‍वॉइंट की कमी देखने को मिली है, इसके बाद 13.05 फीसदी रहा. इसमें सीईटी 1 रेसियो 9.09 फीसदी और टॉयर वन रेसियो 10.58 फीसदी रहा. वहीं अगर एसेट क्‍वॉलिटी की बात करें तो बैंक का ग्रास एनपीए 72 बेसिस प्‍वॉइंट गिरकर 2.42 फीसदी रहा. नेट एनपीए 13 बेसिस प्‍वॉइंट गिरकर 0.64 फीसदी रही. प्रेाविजन कवरेज रेसियो 91.49 फीसदी रहा. 

;ये भी पढ़ें:  Ex RBI गवर्नर रघुराम राजन ने क्‍यों कहा कि मैं शिक्षाविद हूं राजनीतिज्ञ नहीं…
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 hour ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

2 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

2 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

3 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

22 hours ago

बड़ी खबरें

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

3 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 hour ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

2 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

2 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

2 hours ago