होम / बिजनेस / REC ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ क्‍यों मिलाया हाथ? जानिए इस साझेदारी की पूरी वजह

REC ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ क्‍यों मिलाया हाथ? जानिए इस साझेदारी की पूरी वजह

REC और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच हुई इस साझेदारी से बिजली क्षेत्र में होने वाले काम में और तेजी आने की संभावना है. दोनों संगठनों का मानना है कि इससे निजी निवेश भी आकर्षित होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में बिजली से जुड़े इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को लेकर काम करने वाली कंपनी आरईसी लिमिटेड ने कई परियोजनाओं के विकास के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ हाथ मिलाया है. दोनों कंपनियों के बीच इस साझेदारी को लेकर एमओयू हो चुका है. REC लिमिटेड बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन लेकर अगले तीन वर्षों में देश में बनाई जाने वाले बिजली के बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स के वित्तपोषण के लिए कर्ज की संयुक्त मंजूरी की सुविधा प्रदान करेगा.

इन अधिकारियों की रही मौजूदगी 
REC लिमिटेड और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच हुए इस गठबंधन में दोनों संगठनों के कई अधिकारी मौजूद रहे. इनमें प्रमुख तौर पर REC लिमिटेड के आईएएस, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विवेक कुमार देवांगन और बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और सीईओ, ललित त्यागी के बीच हुआ. 

क्‍या बोले कंपनी के सीईओ?  
इस मौके पर अपनी बात रखते हुए REC लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी विवेक कुमार देवांगन ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक समझौता दर्शाता है जो राष्ट्र की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्राप्ति में तेजी लाने के लिए सहयोगात्मक प्रयास है. साझेदारी समावेशी विकास को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है. उन्‍होंने कहा कि दोनों के बीच हुई ये साझेदारी आने वाले समय में समाज में सकारात्‍मक तरीके से बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाएगी. 

क्‍या बोले बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी 
बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और सीईओ देबदत्त चंद ने कहा, बैंक ऑफ बड़ौदा और आरईसी के बीच हुआ ये संयुक्त फैसला इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, लॉजिस्टिक, प्रोजेक्‍ट को ज्‍वॉइंट तौर पर फाइनेंस करेगा. उन्‍होंने कहा जबकि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था तेजी के रास्‍ते पर आगे बढ़ रही है ऐसे में ये साझेदारी जहां कैपिटल एक्‍सपेंडिचर को बढ़ाने में मदद करेगी वहीं निजी निवेश को भी आकर्षित करेगी. उन्‍होंने कहा कि दोनों का मकद देश के सतत विकास को आगे बढ़ाने और देश की बुनियादी ढांचागत रीढ़ को मजबूत करने का है. '

ये भी पढें: गुजरात पर समिट से पहले ही लक्ष्‍मी जी हुई मेहरबान, एक दिन में मिले करोड़ों के प्रस्‍ताव
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago