होम / बिजनेस / एयर इंडिया CEO क्यों बोले 'अगर आपके साथ ऐसा होता तो आप क्‍या करते'

एयर इंडिया CEO क्यों बोले 'अगर आपके साथ ऐसा होता तो आप क्‍या करते'

एयर इंडिया के विमान में महिला यात्री के साथ हुई घटना को लेकर एयर इंडिया के CEO ने अपने कर्मचारियों से कहा कि घटनाओं की जानकारी जल्‍द से जल्‍द अथॉरिटी को दें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एयर इंडिया में हुई दुर्घटना पूर्ण घटना के बाद अब एयर इंडिया के CEO ने अपने कर्मचारियों को एक पत्र लिखा है. एयर इंडिया के CEO कैंपबेल ने अपने पत्र में कहा है कि जो लोग एयरक्राफ्ट रूल  पालन नहीं करते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. एयर इंडिया में हुई घटना को लेकर भले ही केबिन क्रु यह मानता हो कि उस घटना को सुलझा लिया गया है लेकिन फिर भी अथॉरिटी को समय पर उसकी जानकारी देना बेहद महत्वपूर्ण है. एयर इंडिया CEO का यह पत्र एयर इंडिया की न्यूयार्क से दिल्ली वाली फ्लाइट में नशे में धुत एक व्यक्ति द्वारा महिला यात्री पर पेशाब करने की घटना के बाद आया है.

CEO ने क्‍या कहा है पत्र में

उन्होंने अपने पत्र में ये भी कहा है कि हमें एयरक्राफ्ट के अंदर व्यवहार के स्तर को बनाए जाने को लेकर स्पष्ट होना चाहिए. जो लोग उसका पालन नहीं करते हैं उनकी सूचना अथॉरिटी को समय पर दी जानी चाहिए. उन्होंने पत्र की शुरुआत करते हुए कहा है कि अफसोस है कि मौजूदा समय में एक ऐसी घटना हैडलाइन के साथ सबके सामने है जिसे सभी जानते हैं. CEO ने कहा पीड़ित महिला की भावना को अच्छे से समझा जा सकता है. हम उनके दुख को समझ सकते हैं. महिला के साथ घटित हुई घटना रिपोर्ट की गई घटना से ज्यादा जटिल है. इससे हमें एक सबक सीखने की जरूरत है अगर हमारे एयरक्राफ्ट में इस स्तर की कोई घटना होती है तो हमें तुरंत अथॉरिटीज को इसके बारे में जानकारी देनी चाहिए. भले ही हम जानते हैं कि मामले को दो पैसेंजर्स के बीच सुलझाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सीमा को पार करने वाले यात्रियों के मामले में भी यही बात लागू होती है.

CEO क्‍यों बोले अगर आपके साथ ऐसा होता तो क्‍या करते

उन्होंने कहा कि एयरक्राफ्ट के अंदर सुरक्षा और आपातकाल के उन मैनुअल को जल्दी से जल्दी किया जाना चाहिए जो ऐसे मौके पर किए जाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मैं आप लोगों से पूछना चाहता हूं कि अगर आप इस तरह की सिचुएशन को फेस करते तो क्या करते. उन्होंने कहा कि जैसा हम जानते हैं ज्ञान और तैयारी किसी भी क्षेत्र में आत्मविश्वास और परिणाम को मजबूत करते हैं.

पीडि़त महिला भी कर चुकी है शिकायत

एयर इंडिया CEO का यह पत्र पीड़ित महिला द्वारा टाटा संस चेयरमैन एंड चंद्रशेखर को दी गई शिकायत के बाद सामने आए है, जिसमें केबिन क्रू का निराशाजनक रिएक्शन सामने आया था. इस मामले में पीड़ित महिला यात्री हेमाराज रमन ने भी अपना बयान जारी किया है. अपने 2 पेज के स्टेटमेंट में उन्होंने कहा है वह आदमी जिसकी पहचान अब शंकर मिश्रा के रूप में हुई है वह पूरी तरह से नशे में धुत होकर उनकी सीट पर आ गया. उसने अपनी पेंट को अनजिप किया और मेरे ऊपर पेशाब करना शुरू कर दिया और तब तक करता रहा जब तक मेरे बगल में बैठे आदमी ने उनको नहीं रोका और उनसे कहा कि आप अपनी सीट पर जाकर बैठ जाइए. उसके बाद मैंने इस घटना के बारे में केबिन क्रू की महिलाओं को इसकी जानकारी दी.

विमान के स्टाफ ने उनकी सीट और उनके बैग को को डिसइनफेक्ट किया और और उन्हें वही बैठने के लिए कह दिया. जबकि उनकी सीट को बदलने के लिए मना कर दिया. स्टाफ ने वहां पर एक कपड़ा बिछा दिया लेकिन तब भी वहां से लगातार यूरिन की स्मेल आ रही थी. पैसेंजर ने कहा कि वह एयरलाइन स्टाफ की सीट पर 2 घंटे तक बैठी रही. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सहमति के बिना पुरुष यात्री से उनका सामना भी कराया गया.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

13 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

14 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

14 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

15 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

16 hours ago


बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

15 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

10 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

13 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

14 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

19 hours ago