✕

होम / बिजनेस / आखिर Trump की जीत से क्यों उत्साहित है क्रिप्टो मार्केट? बिटकॉइन के तो पंख लग गए

आखिर Trump की जीत से क्यों उत्साहित है क्रिप्टो मार्केट? बिटकॉइन के तो पंख लग गए

क्रिप्टो मार्केट अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से खासा उत्साहित है. पिछले कुछ दिनों में ही यह मार्केट काफी तेजी हासिल कर चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से क्रिप्टो बाजार बेहद उत्साहित नज़र आ रहा है. चुनाव परिणाम वाले दिन बाजार में दिखी रौनक अब तक बरकरार है. खासकर, बिटकॉइन को तो जैसे पंख लग गए हैं. गुरुवार यानी आज बिटकॉइन  $93,000 का आंकड़ा पार कर गया. हालांकि, बाद में इसमें कुछ गिरावट भी देखने को मिली. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद से भी बिटकॉइन को मजबूती मिली है.

आज इस तरह रही चाल 
आज बाजार की शुरुआत में बिटकॉइन 93,000 डॉलर का आंकड़ा पार करके अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. अमेरिकी बाजार में इसने लगभग 6% की वृद्धि हासिल की. वहीं, सिंगापुर में फिसलकर 89,826.62 डॉलर पर आने से पहले 93,462 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था. आज सुबह 9:25 बजे तक यह लगभग 90,077 डॉलर पर कारोबार करता दिखाई दिया.  

Dogecoin ने भी लुभाया
केवल बिटकॉइन ही नहीं, दूसरी क्रिप्टोकरेंसी भी तेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं. TRX का मूल्य 15.17 रुपए चल रहा है, इसमें आज भी तेजी देखने को मिली है. बीते पांच दिनों में यह कॉइन 9.19% चढ़ चुका है. जबकि इस साल अब तक इसने 69.71% का रिटर्न दिया है. Dogecoin भी पिछले पांच दिनों में 35.11% के बढ़त हासिल कर चुका है. हालांकि, आज इसमें कुछ गिरावट आई है. 32.96 रुपए के भाव पर मिल रहे इस कॉइन ने इस साल अब तक 330.85% का शानदार रिटर्न दिया है. 

इसलिए उत्साहित है बाजार 
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के साथ ही क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में उत्साह इसलिए दिखाई दे रहा है, क्योंकि ट्रंप खुद क्रिप्टो समर्थक हैं. उन्होंने डिजिटल परिसंपत्तियों के लिए एक अनुकूल विनियामक वातावरण बनाने का संकेत दिया है. इसके मद्देनजर कई जानकारों का मानना है कि यह बाजारअधिक आकर्षक बन सकता है और संभावित रूप से बिटकॉइन को 100,000 डॉलर के आंकड़े को छू सकता है. रिपोर्ट बताती हैं कि 30% से 40% अमेरिकियों के पास अब किसी न किसी रूप में क्रिप्टोकरेंसी है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

16 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

18 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

18 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

18 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

19 hours ago

बड़ी खबरें