✕

होम / बिजनेस / इंडस टावर्स के चल रहे 'अच्छे दिन', फिर शेयर बेचने के क्यों मिल रहे सुझाव?

इंडस टावर्स के चल रहे 'अच्छे दिन', फिर शेयर बेचने के क्यों मिल रहे सुझाव?

टेलीकॉम कंपनियां अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही हैं. ऐसे में मोबाइल टावर की डिमांड में भी इजाफा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसके मद्देनजर टेलीकॉम कंपनियां अपने नेटवर्क विस्तार करने में लगी हैं. जाहिर है ऐसे में इस सेक्टर से किसी न किसी रूप में जुड़ी अन्य कंपनियों के लिए भी आने वाले दिन 'अच्छे' साबित हो सकते हैं. ऐसी ही एक कंपनी है इंडस टावर्स. यह कंपनी दूरसंचार कंपनियों के लिए मोबाइल टावर प्रदान करती है. टावर् की मांग बढ़ने से इंडस टावर्स के कारोबार को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है. लेकिन इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्म कंपनी के शेयरों को लेकर बुलिश नहीं हैं. उल्टा उन्होंने इंडस टावर्स क शेयर बेचने की सलाह दी है . 

आज आई है गिरावट  
एक मीडिया के अनुसार, इंडस टावर्स का बिजनेस आउटलुक अच्छा नजर आने के बावजूद ब्रोकरेज ने कंपनी के स्टॉक को बेचने की सलाह दी है. एनालिस्ट्स का मानना है कि यह शेयर मौजूदा लेवल से 30% से ज्यादा लुढ़क सकता है . Indus Towers के शेयर की बात करें, तो आज इसमें दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है. 395.65 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर ने पिछले 5 कारोबारी सत्रों 5.09% की बढ़त हासिल की है और इस साल अब तक यह आंकड़ा 95.14% पहुंच चुका है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 408.40 रुपए है. बता दें कि एयरतेल और वोडाफोन आइडिया नेटवर्क विस्तार पर फोकस कर रही हैं. एयरटेल ने इसके लिए व्यापक योजना बनाई है. इस वजह से इंडस टावर्स को टावर इंडस्ट्री में अच्छी ग्रोथ के आसार दिखाई दे रहे हैं.

इतना है टार्गेट प्राइज
हालांकि, इस सबके बावजूद ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी के स्टॉक बेचने की सलाह दी है. एक रिपोर्ट में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के हवाले से बताया गया है कि इंडस के शेयरों का वैल्यूएशन ज्यादा है. इसलिए ब्रोकरेज ने इसकी सेल रेटिंग को बरकरार रखा है और टार्गेट प्राइज  270 रुपए फिक्स कर दिया है.बता दें कि इंडस टावर्स ने अब तक अपने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है. पिछले साल 18 अगस्त को यह शेयर 157.40 रुपए के भाव पर मिल रहा था, और आज यह  395.65 रुपए पर पहुंच गया है.  यदि ब्रोकरेज फर्म की आशंका सही साबित होती है, तो ये शेयर काफी नीचे खिसक सकता है.,

वोडा ने घटाई हिस्सेदारी
हाल ही में वोडाफोन (Vodafone) ने इंडस टावर्स (Indus Towers) में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 15,300 करोड़ रुपए में बेची है.वोडाफोन ने इस राशि के बड़े हिस्से का उपयोग बैंक से लिए गए कर्ज के भुगतान करने में करेगी. वोडाफोन ग्रुप पीएलसी ने इंडस टावर्स लिमिटेड में कुल 48.47 करोड़ शेयर बेचे हैं, शेयर इंडस की शेयर पूंजी का 18% हैं. इस बिक्री के बाद इंडस टावर्स में वोडाफोन की हिस्सेदारी घटकर 3.1 प्रतिशत रह गई है. वहीं, भारती एयरटेल ने लगभग 2.69 करोड़ शेयरों के अधिग्रहण के साथ इंडस टावर्स में अपनी हिस्सेदारी 1 प्रतिशत बढ़ा ली है. इंडस टावर्स में अब एयरटेल की हिस्सेदारी 47.95 प्रतिशत से बढ़कर 48.95 प्रतिशत हो गई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.