✕

होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि Virat Kohli के रेस्टोरेंट पहुंच गई पुलिस और FIR भी कर डाली?

ऐसा क्या हुआ कि Virat Kohli के रेस्टोरेंट पहुंच गई पुलिस और FIR भी कर डाली?

विराट कोहली ने क्रिकेट के साथ-साथ कारोबार की दुनिया में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उनके कई बिज़नेस हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विश्व विजेता टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली एक बार फिर खबरों में हैं. हालांकि, इस बार वजह क्रिकेट से कुछ हटकर है. दरअसल, कोहली के रेस्टोरेंट (Virat Kohli Restaurant) के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने नियमों के उल्लंघन और शिकायत के आधार पर विराट कोहली के रेस्टोरेंट के खिलाफ FIR भी दर्ज की है. कोहली के जिस रेस्टोरेंट विरुद्ध पुलिस ने एक्शन लिया है वो कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित है. 

देर तक खुला रहा रेस्टोरेंट 
बेंगलुरु की  एमजी रोड पर विराट कोहली का वन8 कम्यून (one8 Commune) नाम से रेस्टोरेंट है . मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस का कहना है कि निर्धारित सीमा से देर तक रेस्टोरेंट खुला रखने और लाउड म्यूजिक बजाने के आरोप में यह कार्रवाई हुई है. विराट का रेस्टोरेंट सोमवार देर रात 1.30 बजे तक खुला हुआ था. जबकि बेंगलुरु में रात 1 बजे तक ही रेस्टोरेंट और पब खोलने की इजाजत है. डीसीपी सेंट्रल का कहना है कि हमने देर रात 1 बजकर 30 मिनट तक संचालित होने वाले पब के खिलाफ कार्रवाई की है. हमें तेज म्यूजिक बजाए जाने की शिकायत मिली थी. इस कार्रवाई में जद में one8 Commune के साथ-साथ कुछ और रेस्टोरेंट भी आए हैं.

बिज़नेस में जमे हुए हैं कोहली
टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली क्रिकेट क साथ-साथ बिज़नेस में भी जमे हुए हैं. कोहली के one8 कम्यून की दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता में भी ब्रांच हैं. बेंगलुरु रेस्टोरेंट उन्होंने दिसंबर 2023 में खोला था. कोहली का दिल्ली के आरके पुरम में Nueva नाम से भी एक मल्टी कुजीन रेस्टोरेंट है. 2017 में शुरू हुआ ये रेस्टोरेंट साउथ अमेरिकन फूड के लिए प्रसिद्ध है. One8 नाम से ही उनका एक क्लोदिंग एंड एक्सेसरीज ब्रैंड भी है.

इन कंपनियों के भी मालिक
कोहली WROGN नाम से लग्जरी क्लोदिंग ब्रैंड और stepathlon नाम से किड्स लाइफस्टाइल ब्रैंड के भी मालिक हैं. इसके अलावा, उन्होंने कई कंपनियों में भी निवेश किया हुआ है. एक रिपोर्ट बताती है कि विराट कोहली की कुल संपत्ति 1050 करोड़ से ज्यादा है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट है, लेकिन बिज़नेस और विज्ञापनों से भी वह मोटी कमाई करते हैं. विराट को एक टेस्ट के लिए 15 लाख, वनडे के लिए 6 और T20 के लिए 3 लाख रुपए मिलते हैं. इसके अलावा BCCI के सालाना कॉन्ट्रैक्ट के तहत उन्हें 7 करोड़ रुपए मिलते हैं. इंडियन प्रीमियर लीग से भी उनकी छप्परफाड़ कमाई होती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.