✕

होम / बिजनेस / ऐसा क्या हो गया कि आज न बैंक खुलेंगे और न ही शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग?

ऐसा क्या हो गया कि आज न बैंक खुलेंगे और न ही शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग?

शेयर बाजार कल उछाल के साथ बंद हुआ था. आज बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा. मार्केट सीधे कल खुलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आज आप बैंक के किसी कामकाज से जाने वाले हैं, तो अपनी योजना रद्द कर दें. क्योंकि बैंकों में अवकाश है. केवल बैंक ही नहीं, शेयर बाजार में भी आज ट्रेडिंग नहीं होगी. दरअसल आज यानी बुधवार को मोहर्रम है. इस मौके पर बैंक, शेयर बाजार, सरकारी दफ्तर से लेकर स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि 17 जुलाई को इक्वीटी सेगमेंट, इक्विटी डेरीवेटिव सेगमेंट और SLB में भी कारोबार नहीं होगा. 

बाजार में बनी है तेजी
शेयर बाजार कल तेजी के साथ बंद हुआ था. BSE सेंसेक्स 51.69 अंकों की उछाल के साथ 80,716.55 और NSE निफ्टी 26.30 अंकों की बढ़त के साथ 24,613 पर पहुंच गया था. स्टॉक मार्केट में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है. इस लिहाज से देखा जाए तो बाजार इस हफ्ते केवल चार दिन ही खुलेगा. आज के बाद बाजार में 15 अगस्त 2024 को स्वातंत्रता दिवस के मौके पर भी छुट्टी रहेगी. 

ये भी पढ़ें - Vodafone Idea के शेयर में आया उछाल, क्या दांव लगाने में है समझदारी?

आगे इन दिन रहेगी छुट्टी
बाजार की आने वाली छुट्टियों की बात करें, तो 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के बाद 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 1 नवंबर को दिवाली, 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती, 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर भी बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा. वहीं, बाजार की चाल की बात करें, तो फ़िलहाल निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान खिली हुई है. मार्केट लगातार नयी रिकॉर्ड बना रहा है. बाजार की इस तेजी में विदेशी निवेशकों ने भी अहम् भूमिका निभाई है.  विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPI) फिर से हमारे शेयर बाजार में पैसा लगा रहे हैं. FPI ने जुलाई के पहले 15 दिनों में  15352 करोड़ रुपए लगाये हैं. इससे  पहले जून में FPI ने 26,565 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी. जबकि लोकसभा चुनाव के चलते उन्होंने मई में   25,586 करोड़ रुपए बाजार से निकाल दिए थे. घरेलू संस्थागत निवेशक 2024 में हर महीने शेयर बाजार में खरीदार रहे हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.