✕

होम / बिजनेस / आज आखिर ऐसा क्या हुआ कि बैंकिंग सेक्टर के शेयरों को लग गए हैं पंख?

आज आखिर ऐसा क्या हुआ कि बैंकिंग सेक्टर के शेयरों को लग गए हैं पंख?

शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी रही है, मार्केट तेजी से भाग रहे है. खासकर बैंकिंग स्टॉक्स में ज्यादा उछाल देखने को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बैंकिंग सेक्टर (Banking Sector) के अधिकांश शेयरों में आज ज़बरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. खासकर, बंधन बैंक के शेयर उफान पर हैं. खबर लिखे जाने तक प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक के शेयर 10.39% की बढ़त हासिल कर चुके थे. तेजी के मामले में इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का नंबर है. सरकारी बैंक के शेयर करीब 7 प्रतिशत की रफ़्तार से भाग रहे हैं. बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी की वजह है बैंकों की मजबूत होती आर्थिक स्थिति. पिछले कुछ दिनों में काफी बैंकों ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी किए हैं और अधिकांश के नतीजे उम्मीद के अनुरूप रहे हैं. 

हरे निशान पर दौड़
बैंक निफ्टी आज हरे निशान पर दौड़ रहा है. इसमें शामिल ज़्यादातर शेयर उछाल पर हैं. जम्मू एंड कश्मीर बैंक में भी अच्छी-खासी तेजी दर्ज हुई है. इस बैंक के शेयर पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी हासिल आकर चुके हैं. इसके अलावा, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक आदि के शेयरों में भी उछाल आया है. बंधन बैंक की बात करें, तो उसके तिमाही नतीजे अच्छे गए हैं. बंधन बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए थे. इस अवधि में बैंक का कंसोलिडेट प्रॉफिट 47% बढ़कर 1,063 करोड़ रुपए हो गया है. 

ये भी पढ़ें - इस हफ्ते रहेगी IPO की बहार, निवेशक रखें पैसा तैयार, बोली लगाने से पहले जानें डिटेल्स

प्रॉफिट में उछाल
इसी तरह, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अप्रैल-जून तिमाही में 3252 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट कमाया है. सालाना आधार पर इसमें 159% की बढ़ोतरी हुई है. जून तिमाही में बैंक की कुल आय सालाना आधार पर 12.54% बढ़कर 32,165 करोड़ रुपए रही है. इसका असर बैंक के शेयरों पर आज देखने को मिल रहा है. इस शेयर ने इस साल अब तक अपने निवेशकों को 31.03% का रिटर्न दिया है, जबकि पिछले एक साल में यह आंकड़ा 107.19% है. वहीं, बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में पैसा लगाने वाले भी आज खुश हैं. इस PSU बैंक का शेयर 5.43% बढ़त दोपहर साढ़े 12 बजे तक हासिल कर चुका था.

इनका ऐसा है हाल
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर करीब तीन प्रतिशत की तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं. इसी तरह, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 1.18%, बैंक ऑफ बड़ौदा में 2.88%, इंडियन ओवरसीज़ बैंक में 2.58%, यूको बैंक में 2.56, केनरा बैंक में 2.44% और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में खबर लिखे जाने तक 2.01% की तेजी आ गई थी. प्राइवेट सेक्टर की बात करें, तो HDFC, Kotak, YES और Axis बैंक के शेयरों में गिरावट का माहौल है. जबकि आईसीआईसीआई, इंडसइंड बैंक और फेडरल बैंक उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. HDFC बैंक नुकसान के साथ 1,608.70 रुपए के लेवल पर पहुंच गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

15 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

16 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

17 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

17 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

15 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

11 hours ago