होम / बिजनेस / तेजी वाले बाजार में भी क्यों लुढ़क गए Bajaj Finance और RBL Bank के शेयर?

तेजी वाले बाजार में भी क्यों लुढ़क गए Bajaj Finance और RBL Bank के शेयर?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एक आदेश के चलते बजाज फाइनेंस और RBL बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर मार्केट (Stock Market) जहां आज तेजी के साथ बंद हुआ. वहीं, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और आरबीएल बैंक (RBL Bank) के शेयरों में नरमी दिखाई दी. तेजी वाले बाजार में भी इन दो शेयरों में आई गिरावट की वजह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का एक आदेश रहा. बजाज फाइनेंस के शेयर करीब दो फीसदी और RBL बैंक के शेयर लगभग 5 फीसदी तक लुढ़क गए. जबकि, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स 229.84 अंकों की बढ़त के साथ 71,336.80 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 91.95 अंक मजबूत होकर 21,441.35 के लेवल पर पहुंच गया.

इतनी आ गई गिरावट
बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते नजर आए और मार्केट की समाप्ति पर 1.65% की गिरावट के साथ 7,175.05 रुपए पर बंद हुए. इसी तरह, RBL बैंक के शेयर 4.39% फिसलकर 260.50 रुपए पर आ गए. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि RBI ने बजाज फाइनेंस के एक अनुरोध को स्वीकार करने से इंकार कर दिया है. चूंकि, ये अनुरोध RBL बैंक के साथ बजाज फाइनेंस की समझेदारी से जुड़ा है, इसलिए दोनों के शेयरों में गिरावट दर्ज हुई. RBI ने अभी तक NBFC को क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की अनुमति नहीं दी है. ऐसे में बजाज फाइनेंस जैसे NBFC बैंकों के साथ मिलकर क्रेडिट कार्ड लॉन्च करते हैं. 

ये भी पढ़ें - 2003 में सताया, नए साल में और भी ज्यादा तड़पाएगी महंगाई? इस वजह से बढ़ रही आशंका

इस वजह से किया इंकार
बजाज फाइनेंस ने अपना क्रेडिट कार्ड RBL Bank के साथ मिलकर लॉन्च किया हुआ है. बजाज फाइनेंस ने इस साझेदारी के लिए RBI से लंबी अवधि की मांग की थी, लेकिन रिजर्व बैंक ने इससे इंकार कर दिया. बताया जा रहा है कि बजाज फाइनेंस के दिशानिर्देशों के पालन में गंभीर खामियों को देखते हुए, RBI ने कंपनी को सिर्फ एक वर्ष (21 दिसंबर 2024) का विस्तार दिया है. बजाज फाइनेंस ने क्रेडिट कार्ड के लिए RBL Bank और DBS Bank के साथ पार्टनरशिप की हुई है. DBS बैंक के साथ कंपनी की साझेदारी करीब एक साल पुरानी है. जबकि आरबीएल बैंक के साथ उसका रिश्ता 2018 से चला आ रहा है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

7 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.