होम / बिजनेस / दिल्‍ली में आखिर 100 में से 20 लोग क्‍यों खरीद रहे हैं EV? विस्‍तार से जानिए इसकी वजह 

दिल्‍ली में आखिर 100 में से 20 लोग क्‍यों खरीद रहे हैं EV? विस्‍तार से जानिए इसकी वजह 

दिल्‍ली सरकार नई इलेक्ट्रिक पॉलिसी को लेकर भी काम कर रही है. लेकिन अभी उसके फाइनल न होने के कारण पुरानी पॉलिसी को 31 मार्च तक आगे बढ़ा दिया गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनियाभर में एक ओर जहां कार्बन उत्‍सर्जन में कमी लाने को लेकर लगातार कोशिश हो रही है वहीं दूसरी ओर सभी देश इसके लिए प्रयास कर रहे हैं. इस कड़ी में दिल्‍ली से आई ये खबर इस लिहाज से बेहतर लग रही है कि यहां 100 में से 20 लोग इलेक्ट्रिक व्‍हीकल खरीद रहे हैं. दिल्‍ली में पिछले साल बिकी कुल गाडि़यों में 19 प्रतिशत कारें ईवी हैं. ये जानकारी दिल्‍ली सरकार की ओर से दी गई है. 

दिल्‍ली के प्रदूषण के बीच सुकून की खबर 
दिल्‍ली ऐसा शहर है जिसमें गर्मी हो या सर्दी हमेशा ही प्रदूषण का सबसे ज्‍यादा असर देखने को मिलता है. ऐसे में यहां से आई ईवी की सेल की खबर सबसे पहले इसी राज्‍य के लिए सबसे अच्‍छी है. दिल्‍ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दिसंबर में दिल्‍ली में जितनी भी गाडि़यां बिकी हैं उनमें 19.5 प्रतिशत गाडि़यां ईवी थी. उन्‍होंने कहा कि ये किसी भी राज्‍य के आंकड़ों में सबसे ज्‍यादा है. दिल्‍ली सरकार नई इलेक्ट्रिक पॉलिसी को लेकर भी काम कर रही है. लेकिन अभी उसके फाइनल न होने के कारण पुरानी पॉलिसी को 31 मार्च तक आगे बढ़ा दिया गया है. 

कितना रहा वाहनों की बिक्री का आंकड़ा? 
दिल्‍ली के ट्रांसपोर्ट मंत्री ने पिछले साल हुई वाहनों की बिक्री का आंकड़ा जारी करते हुए कहा कि 2023 में कुल 657312 लाख कारें बिकी थी लेकिन इनमें 73610 कारें ईवी वाली शामिल थी. ये आंकड़ा बता रहा है कि दिल्‍ली में ईवी खरीदने को लेकर लोगों का उत्‍साह अच्‍छा बना हुआ है. 

अब बाजार में मौजूद हैं कई कंपनियों के मॉडल 
भारत में पिछले कुछ सालों में कई कंपनियों ने अपने बहुत सारे ईवी मॉडल को लॉन्‍च किया है. इनमें प्रीमियम रेंज की कई कंपनियां शामिल हैं. सबसे बड़ी दिलचस्‍प बात ये है कि एक ही कंपनी के कई मॉडल बाजार में उपलब्‍ध हैं.  ग्राहकों के बीच महिंद्रा एंड महिंद्रा की एक्सयूवी 400, टियागो ईवी और टिगोर ईवी, सिट्रोएन की ईसी3, बीवाईडी की ऐटो 3 और ई6 समेत मर्सिडीज बेंज, ऑडी, टाटा की नेक्सॉन ईवी,  बीएमडब्ल्यू, वॉल्वो, एमजी मोटर की कॉमेट ईवी और जेडएस ईवी, समेत अन्य कंपनियों की इलेक्ट्रिक कारें हैं.

ये भी पढें: Budget 2024: जानते हैं कैसे तैयार होता है बजट, स्‍टेप बॉय स्‍टेप जानिए इसकी प्रक्रिया
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago