होम / एक्सप्लेनर / एक साथ इंडिगो के कई कर्मचारी कैसे हुए ‘बीमार’ और क्या होगा कंपनी पर असर? 

एक साथ इंडिगो के कई कर्मचारी कैसे हुए ‘बीमार’ और क्या होगा कंपनी पर असर? 

इंडिगो के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसकी एक दो नहीं बल्कि पूरी 900 फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर सकीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

टाटा के हाथ में आते ही एयर इंडिया के दिन फिर गए हैं, वो भी इस कदर कि नंबर वन एयरलाइन छोड़कर कर्मचारी एयर इंडिया का रुख कर रहे हैं. इसी के चलते इंडिगो के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसकी एक दो नहीं बल्कि पूरी 900 फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर सकीं. इस एक घटना ने कंपनी को हिलाकर रख दिया है. साथ ही उसे यह भी अहसास हो गया है कि एविएशन सेक्टर में बढ़त बनाए रखने के लिए उसे अपने कर्मचारियों का विश्वास बनाए रखना होगा.  

हर रोज 1600 से उड़ानें
चलिए पहले पूरा मामला समझ लेते हैं, फिर जानेंगे कि आखिर इंडिगो के लिए ऐसी नौबत आई ही क्यों. दरअसल, इंडिगो के कई कर्मचारी एक साथ सिक लीव पर चले गए. जिसकी वजह से लगभग 55% फ्लाइटों पर इसका असर पड़ा. कई ने देर से उड़ान भरी, तो कुछ को रद्द करना पड़ा. बता दें कि इंडिगो रोजाना 1,600 घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों का ऑपरेशन करती है. कंपनी की एविएशन सेक्टर में घाक है और वो सेक्टर का एक बड़ा हिस्सा कवर करती है.

वॉक-इन इंटरव्‍यू
इंडिगो के एक साथ कई कर्मचारी वास्तव में बीमार थे या नहीं, ये वही बता सकते हैं, लेकिन जो खबरें सामने आ रही हैं उसके अनुसार ‘बीमार’ क्रू मेंबर्स ने एयर इंडिया के वॉक-इन इंटरव्‍यू में शिरकत की थी. टाटा की इस कंपनी ने कई शहरों में वॉक-इन इंटरव्‍यू रखा था. अब जब एक साथ कई कर्मचारी छुट्टी पर चले जाएंगे, तो कंपनी के कामकाज पर असर पड़ना लाजमी है, नतीजतन 900 उड़ानें देरी से उड़ान भर सकीं. 

क्या होगा घटना का असर? 
इंडिगो को समय की पाबंद एयरलाइन माना जाता है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी DGCA की एक रिपोर्ट इसकी पुष्टि भी करती है. रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में इंडिगो का ऑन-टाइम परफॉरमेंस (OTP) रेट 93.9% रहा, जो सबसे अच्छा था. ऐसे में इस तरह की घटना कंपनी की इमेज के लिए धक्के के समान है. 900 फ्लाइट्स में देरी के चलते कितने यात्रियों को परेशान होना पड़ा होगा अंदाजा लगाया जा सकता है. कारण भले ही जो भी हो, लेकिन अगली बार इंडिगो से टिकट बुक कराने से पहले वो इस घटना को याद ज़रूर करेंगे. 

क्या चल रहा है इंडिगो में?
अब समझते हैं कि आखिर इंडिगो में चल क्या रहा है? एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडिगो प्रबंधन को लेकर कमर्चारियों में असंतोष बढ़ा है. इसकी कई वजह हैं, जिसमें से एक है कोरोना महामारी के दौरान कर्मचारियों की सैलरी में कटौती. इंडिगो देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी है. कोरोना से पहले तक वो एकमात्र एयरलाइंस थी जो मुनाफे में चल रही थी. हालांकि, अप्रैल से हालात कुछ खराब होने लगे. इंडिगो के कर्मचारियों को लगता है कि कंपनी उनके हितों का ख्याल नहीं रख रही है. शायद इसीलिए वे दूसरी एयरलाइन्स में नौकरी तलाश रहे हैं.

एयर इंडिया ही क्यों?
सवाल यह भी उठता है कि एयर इंडिया ही क्यों? इसका जवाब बेहद आसान है, टाटा के हाथ में आते ही एयरलाइन्स के प्रदर्शन में सुधार. टाटा ग्रुप के बारे में माना जाता है कि वो कर्मचारियों के अधिकारों और सुविधाओं का पूरा ख्याल रखता है. टाटा के टेकओवर के बाद एयर इंडिया का ऑन-टाइम परफॉरमेंस (OTP) रेट पहले से बेहतर हुआ है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद, इन 4 मेट्रो एयरपोर्ट्स से एयर इंडिया के डिपार्चर पैटर्न पर आधारित यह रिपोर्ट बताती है कि मार्च में एयरलाइन्स का OTP 91.2% रहा. जबकि अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर 202 1 में ये क्रमश:  75.1, 67.9, 71.7 प्रतिशत था इसके अलावा, टिकट कैंसिलेशन के मामले में भी एयर इंडिया का रिकॉर्ड पहले से काफी बेहतर रहा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

21 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

22 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago