होम / बिजनेस / महंगाई: आम आदमी का पता नहीं, पर सरकार के लिए राहत भरी खबर

महंगाई: आम आदमी का पता नहीं, पर सरकार के लिए राहत भरी खबर

थोक महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है. जुलाई में थोक महंगाई की दर 13.93 फीसदी रही, जबकि जून महीने में यह 15.18 फीसदी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को राहत भले ही न मिली हो, लेकिन सरकार के लिए राहत भरी खबर है. थोक महंगाई दर (Wholesale Inflation Rate) में गिरावट दर्ज की गई है. सरकारी आंकड़े बताते हैं कि जुलाई में थोक महंगाई की दर 13.93 फीसदी रही, जून महीने में यह 15.18 फीसदी थी.

3 महीने 15% के ऊपर  
आंकड़ों में महंगाई घटने का मतलब है कि सरकार अब यह कह सकती है कि उसके प्रयास रंग ला रहे हैं. जुलाई से पहले लगातार तीन महीने थोक महंगाई की दर 15 फीसदी से ऊपर चल रही थी. मई में यह 15.88% पहुंच गई थी. अप्रैल 2022 में थोक महंगाई की दर 15.08 फीसदी हो गई थी, इसके बाद इसने नया रिकॉर्ड ही बना डाला. बता दें कि इससे पहले दिसंबर, 1998 में थोक महंगाई 15 फीसदी से ऊपर रही थी. 

यहां भी मिली राहत
वहीं, खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation Rate) में भी गिरावट आई है. जुलाई में खुदरा महंगाई घटकर 6.71 फीसदी पर आ गई. हालांकि यह अभी भी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की अपर लिमिट 6 प्रतिशत से ऊपर है. इससे पहले जून महीने में खुदरा मुद्रास्फीति 7.01 प्रतिशत, मई में 7.04 फीसदी और अप्रैल में 7.79% रही थी.  

क्या है रिटेल और होलसेल?
थोक महंगाई और खुदरा महंगाई क्या है, ये आम आदमी के लिए समझना थोड़ा मुश्किल है. चलिए, इसे सरल शब्दों में समझने की कोशिश करते हैं. देश में दो तरह की महंगाई होती है. पहली, एक रिटेल यानी खुदरा और दूसरी थोक यानी होलसेल महंगाई. सबसे पहले रिटेल महंगाई को समझते हैं. यह महंगाई दर आम ग्राहकों की तरफ से दी जाने वाली कीमतों पर आधारित होती है. कहने का मतलब है आप और हम जो खरीदते हैं, उससे जुड़ी होती है. इसलिए इसे कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) भी कहते हैं. थोक महंगाई, जिसे होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) भी कहा जाता है, उसका अर्थ है वो दाम जो थोक बाजार में एक व्यापारी दूसरे व्यापारी से वसूलता है. ये दाम थोक में किए गए सौदों से जुड़े होते हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

13 minutes ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

24 minutes ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

34 minutes ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

3 hours ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

34 minutes ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

3 minutes ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

14 minutes ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

24 minutes ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

3 hours ago