✕

होम / बिजनेस / MX प्लेयर के बिकने से किस को हो रहा है सबसे बड़ा फायदा?

MX प्लेयर के बिकने से किस को हो रहा है सबसे बड़ा फायदा?

भारत में MX प्लेयर के लगभग 78 मिलियन यूजर्स हैं और अगर अमेजन MX प्लेयर के अधिग्रहण को पूरा कर ले तो वह सबसे बड़ा ओटीटी प्लेटफॉर्म बन सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सूत्रों की मानें तो MX प्लेयर के COO (चीफ ऑफिसर ऑफ ऑपरेशंस) निखिल गांधी जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं. यह बात एक ऐसे वक्त पर सामने आई है जब ओटीटी प्लेयर की पैरेंट कंपनी टाइम्स इंटरनेट, MX प्लेयर को अमेजन को बेचना चाहती है. सूत्रों के अनुसार, निखिल गांधी इस अधिग्रहण का हिस्सा नहीं होंगे. 

किस-किस को होगा फायदा?
निखिल गांधी ने फिलहाल किसी भी प्रकार की कॉल्स या मैसेज का जवाब नहीं दिया है और MX प्लेयर ने भी अभी उनके इस्तीफे की बातों से साफ़ इनकार कर दिया है. माना जा रहा है कि इस बिकवाली से MX प्लेयर के CEO करन बेदी को प्रमुख रूप से फायदा होगा. बाकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव को क्या और कितना मिलता है और क्या मिलता है जैसे सवालों के जवाब अभी नहीं दिए जा सकते. 

ये है निखिल गांधी का इतिहास
निखिल गांधी ने अगस्त 2021 में MX प्लेयर को जॉइन किया था. इससे पहले निखिल गांधी टिक-टोक के मिडल-ईस्ट, अफ्रीका, तुर्की और दक्षिणी एशिया के हेड के रूप में काम कर रहे थे. इतना ही नहीं, अक्टूबर 2019 में उन्होंने टिक-टोक इंडिया के प्रमुख का कार्यभार संभाला था. MX प्लेयर में निखिल गांधी का प्रमुख काम विभिन्न क्षेत्रों में ऐप का विस्तार, कमाई के तरीके बढ़ाना और कंज्यूमर्स सहित सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रभाव बढ़ाने का था. माना जा रहा है कि, अमेजन द्वारा MX प्लेयर के अधिग्रहण से भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बीच लड़ाई बढ़ जायेगी. 

भारत में ओटीटी ऐप के बीच चल रहा है 'वॉर'
अगर यह डील सच में पूरी हो जाती है तो कंज्यूमर अधिग्रहण के मामले में अमेजन प्राईम विडियो लगभग 4 गुना बड़ा हो जाएगा. भारत में अमेजन के पास लगभग 28 मिलियन यूजर्स हैं जबकि भारत में MX प्लेयर के लगभग 78 मिलियन यूजर्स हैं. इसलिए अगर अमेजन MX प्लेयर के अधिग्रहण को पूरा कर लेता है तो वह भारत का सबसे बड़ा ओटीटी प्लेटफॉर्म भी बन सकता है. 
 
यह भी पढ़ें: अमेरिकी बैंकिंग संकट के बीच, Bitcoin की कीमतों ने लगाई लंबी छलांग

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

11 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा