✕

होम / बिजनेस / नए SBI चेयरमैन का नाम आया सामने, ये हो सकते हैं दिनेश खारा के उत्‍तराधिकारी

नए SBI चेयरमैन का नाम आया सामने, ये हो सकते हैं दिनेश खारा के उत्‍तराधिकारी

एसबीआई चेयरमैन के लिए श्रीनिवासुलु शेट्टी के अतिरिक्‍त जिन लोगों का नाम था उनमें अश्विनी कुमार तिवारी, विनय एम टोंस और कंपनी के चौथे मैनेजिंग डॉयरेक्‍टर आलोक कुमार चौधरी शामिल थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एसबीआई चेयरमैन को लेकर चल रही तलाश खत्‍म होती नजर आ रही है. एसबीआई चेयरमैन की तलाश कर रही संस्‍था फाइनेंशियल सर्विसेज इंस्‍टीट्यूशन ब्‍यूरो (FSIB) ने नए चेयरमैन के रुप में श्रीनिवासुलु शेट्टी के नाम की सिफारिश कर दी है. एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा 28 अगस्‍त को रिटायर होने जा रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि अगर सबकुछ ठीक रहा था तो उन्‍हें एसबीआई चेयरमैन की कुर्सी मिल सकती है. 

आखिर कौन हैं श्रीनिवासुलु शेट्टी? 
श्रीनिवासुलु शेट्टी मौजूदा समय में एसबीआई से जुड़े हुए हैं और उन्‍हें इस क्षेत्र का 36 सालों से ज्‍यादा का अनुभव है. उन्‍होंने ही एसबीआई के बैड लोन में फंसे 1.5 लाख करोड़ रुपये को वापस लाने वाली टीम का नेतृत्‍व किया था. वो मौजूदा समय में एसबीआई के मैनेजिंग डॉयरेक्‍टर हैं. उन्‍होंने 1988 में एसबीआई ज्‍वॉइन किया था. 

ये भी पढ़ें: दुनिया के कई देशों को पछाड़ भारत के शेयर बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, यहां पहुंचा वैल्‍यूएशन

चेयरमैन के लिए कौन-कौन थे दावेदार? 
एसबीआई चेयरमैन के लिए श्रीनिवासुलु शेट्टी के अतिरिक्‍त जिन लोगों का नाम था उनमें अश्विनी कुमार तिवारी, विनय एम टोंस और कंपनी के चौथे मैनेजिंग डॉयरेक्‍टर आलोक कुमार चौधरी शामिल थे. आलोक कुमार चौधरी जून के अंत में सेवानिवृत्‍त होने वाले हैं. सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों में वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति के लिए जिम्मेदार FSIB को अगले SBI चेयरमैन की सिफारिश करने का काम सौंपा गया है. 

कौन करता है एसबीआई चेयरमैन की नियुक्ति? 
एफएसआईबी के अध्यक्ष कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के पूर्व सचिव भानु प्रताप शर्मा हैं।
सरकार द्वारा नियुक्त चयन समिति के सदस्य वित्तीय सेवा सचिव, सार्वजनिक उद्यम विभाग के सचिव और आरबीआई के डिप्टी गवर्नर हैं. इस समिति में कुछ अन्‍य सदस्‍य भी शामिल हैं जिसमें ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष और एमडी अनिमेष चौहान, आरबीआई के पूर्व कार्यकारी निदेशक दीपक सिंघल और पूर्व आईएनजी वैश्य बैंक के पूर्व एमडी शैलेन्द्र भंडारी शामिल हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

1 hour ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

1 hour ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

3 hours ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

1 hour ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.