✕

होम / बिजनेस / किसके पास जाएगी रतन टाटा की अकूत दौलत, कौन होगा उनका उत्तराधिकारी?

किसके पास जाएगी रतन टाटा की अकूत दौलत, कौन होगा उनका उत्तराधिकारी?

रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं हैं. 86 साल की उम्र में बुधवार रात उन्होंने आखिरी सांस ली. टाटा कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा समूह को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले रतन टाटा (Ratan Tata) इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं. उनके निधन के बाद अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि उनकी अकूत दौलत का वारिस कौन है. रतन टाटा की अपनी कोई संतान नहीं थी, इसलिए उनके संभावित उत्तराधिकारियों में नोएल टाटा मजबूत दावेदार के रूप में उभरते हैं. माना जा रहा है कि वही 3800 करोड़ रुपए के टाटा समूह की कमान कौन संभालेंगे. नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन के बेटे नोएल, रिश्ते में रतन टाटा के सौतेले भाई हैं. 

ये भी हैं संभावित उत्तराधिकारी
नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं - माया टाटा, नेविल टाटा और लीह टाटा.  ये तीनों भी  रतन टाटा की संपत्ति के संभावित उत्तराधिकारियों में शामिल हैं. माया ने टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड एवं टाटा डिजिटल में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई है. TATA न्यू ऐप को लॉन्च करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. वहीं, 32 वर्षीय नेविल टाटा ट्रेंट लिमिटेड में प्रमुख हाइपरमार्केट चेन स्टार बाजार को लीड कर रहे हैं. उनकी शादी टोयोटा किर्लोस्‍कर ग्रुप परिवार की मानसी किर्लोस्कर से हुई है. नेविल 2016 में ही ट्रेंट लिमिटेड का हिस्सा बन गए थे. उन्होंने कंपनी के पैकेज्ड फूड और बेवरेजेज बिजनेस का नेतृत्व किया था. इसके बाद उन्होंने Zudio को संभाला, जो आज देश के सबसे बड़े एपेरल ब्रैंड्स में से एक है.  

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में विशेषज्ञता
39 वर्षीय लीह टाटा, टाटा समूह के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का कामकाज देख रही हैं. ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है.  उन्हें कुछ वक़्त पहले इंडियन होटल्स में गेटवे ब्रैंड का प्रभार दिया गया था. स्पेन के बिज़नेस स्कूल से पढ़ाई करने वालीं लिया को हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में विशेषज्ञता हासिल है. गौरतलब है कि नोएल टाटा Voltas के चेयरमैन और Tata Trusts के ट्रस्टी भी हैं. Tata Trusts की टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

7 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

18 hours ago

बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

7 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago