✕

होम / बिजनेस / कौन हैं Forbes List में शामिल हुए विनोद अडानी, जानें कितनी है नेट वर्थ?

कौन हैं Forbes List में शामिल हुए विनोद अडानी, जानें कितनी है नेट वर्थ?

फोर्ब्स के मुताबिक 2023 में विनोद अडानी का नेटवर्थ 9.8 बिलियन डॉलर था जो साल 2024 में बढ़कर 23 बिलियन डॉलर हो चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फोर्ब्स ने दुनियाभर के अरबपतियों की सूची जारी की है उसमें टॉप 20 अमीरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी का नाम है.  लेकिन इस सूची में एक और चौंका देने वाला नाम है विनोद अडानी का जो कि 23.4 बिलियन के नेटवर्थ के साथ टॉप 100 अमीरों की सूची में 84वें स्थान पर हैं. 

विनोद अडानी की संपत्ति में 134 फीसदी का उछाल 

फोर्ब्स रियल-टाइम बिलियनायर्स रैंकिंग्स 2024 (Forbes Real-Time Billionaires Rankings 2024) के मुताबिक विनोद अडानी गौतम अडानी के बड़े भाई हैं जो कि एक समय दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे. फोर्ब्स के मुताबिक साल 2023 में विनोद अडानी का नेटवर्थ 9.8 बिलियन डॉलर था जो साल 2024 में बढ़कर 23 बिलियन डॉलर हो चुका है. यानि केवल एक साल के भीतर विनोद अडानी की संपत्ति में 134 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. 

दुबई के नागरिक रहते हैं विनोद अडानी

फोर्ब्स ने अरबतियों की जो सूची जारी की है उसके मुताबिक भले ही गौतम अडानी भारतीय नागरिक हैं लेकिन उनके बड़े भाई 75 वर्षीय विनोद अडानी भारत के नहीं बल्कि साइप्रस के नागरिक हैं. फोर्ब्स के मुताबिक विनोद अडानी, दुबई, संयु्क्त अरब अमीरात में रहते हैं और अडानी समूह की कंपनियों में मल्टीपल ओवरसीज इंवेस्टमेंट फर्म के जरिए उन्होंने निवेश कर रखा है. फोर्ब्स के मुताबिक साल 2022 में स्विस कंपनी होल्सिम की भारतीय कंपनियां अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी को खरीदने के बाद अडानी समूह देश की दूसरी बड़ी सीमेंट प्रोड्यूसर कंपनी बन गई और ये अधिग्रहण विनोद अडानी के इंवेस्टमेंट फर्म के जरिए ही 10.5 बिलियन डॉलर में किया गया था. 

कमोडिटी ट्रेडिंग से हुई थी समूह की शुरुआत 

अडानी समूह जिसने कमोडिटी ट्रेडिंग के साथ कारोबार की शुरुआत की थी अब समूह पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स, पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन, ग्रीन एनर्जी, एफएमसीजी और सीमेंट क्षेत्र में लगातार विस्तार कर रही है. साल 2023 में अमेरिकी शार्टसेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह पर वित्तीय अनियमितता और स्टॉक्स के भाव में हेराफेरी के आरोप लगाये थे जिसके बाद अडानी समूह की लिस्टेड कंपनियों के भाव में जोरदार गिरावट देखने को मिला था. हालांकि अडानी समूह ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

13 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

19 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago