✕

होम / बिजनेस / कौन हैं श्रीराम कृष्णन, जो अब White House में निभाएंगे AI सीनियर पॉलिसी एडवाइजर की भूमिका?

कौन हैं श्रीराम कृष्णन, जो अब White House में निभाएंगे AI सीनियर पॉलिसी एडवाइजर की भूमिका?

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने श्रीराम कृष्णन को व्हाइट हाउस का AI सीनियर पॉलिसी एडवाइजर बनाने की घोषणा की है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने श्रीराम कृष्णन (Sriram Krishnan) को व्हाइट हाउस का एआई ( AI ) सीनियर पॉलिसी एडवाइजर बनाने की घोषणा की है. यह जानकारी ट्रंप ने ट्रुथ सोशल प्लेटफार्म पर शेयर की है. ट्रंप ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि कृष्णन एआई अमेरिकी लीडरशिप को नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से आगे ले जाने के काम पर फोकस करेंगे. तो आइए जानते हैं आखिर कौंन हैं ये श्रीराम कृष्णन और ये नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका क्या रिएक्शन रहा? 

भारतीय मूल के एंटरप्रेन्योर हैं श्रीराम कृष्णन

श्रीराम कृष्णन भारतीय मूल के एंटरप्रेन्योर हैं. श्रीराम कृष्णन का जन्म भारत के चेन्नई में हुआ. उनका परिवार मीडिल क्लास फैमिली में आता है. छह फुट छह इंच लंबे कृष्णन का टेक्नोलॉजी से शुरू से जुड़ाव रहा है. उनका यह जुनून 1990 के दशक के आखिर में शुरू हुआ, जब उन्होंने इंटरनेट एक्सेस न होने के बावजूद कोडिंग करना सीखा. अन्ना यूर्निवसिटीके एसआरएम इंजीनियरिंग कॉलेज से उन्होंने इंनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की डिग्री हासिल की. 2005 में उनकी ग्रेजुएशन पूरी हुई थी. वह एलन मस्क के सहयोगी और माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व कर्मचारी रह चुके हैं. टेक्नोलॉजी और पॉलिसी के क्षेत्र में वे अब डेविड सैक्स के साथ मिलकर काम करेंगे.

डोनाल्ड ट्रंप को किया थैंक्स

श्रीराम कृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके डोनाल्ड ट्रंप के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि  मैं अपने देश की सेवा करने को तत्पर हूं. डेविड सैक्स के साथ मिलकर काम करने का अवसर देने के लिए डोनाल्ड ट्रंप को थैंक्स कहना चाहता हूं. 

माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक, ट्विटर पर खास काम किया
कृष्णन का माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक, ट्विटर और स्नैप सहित प्रमुख टक्नोनॉजी में अपना हुनर दिखा चुके हैं. वह माइक्रोसॉफ्ट में विंडोज एज्योर के संस्थापक सदस्य के रूप में भी वे काम कर चुके हैं.उन्होंने फेसबुक ऑडियंस नेटवर्क बनाया, जो Google की एड टेक्नोलॉजी से संबंधित है. ट्विटर पर, उन्होंने मेजर प्रोडक्ड इन्वेंशन को लेकर काम किया. 2021 में, वेब3 और एआई जैसी नई टेक्नोलॉजी पर उन्होंने फोकस किया. 2022 में, कृष्णन ने एलन मस्क के साथ मिलकर ट्विटर के बदलाव पर काम किया, जिसके बाद मस्क ने इस प्लेटफॉर्म को खरीद लिया.

जोहो के फाउंडर और सीईओ श्रीधर वेम्बू ने दी बधाई

चेन्नई की क्लाउड सर्विस कंपनी जोहो के फाउंडर और सीईओ श्रीधर वेम्बू ने भी कृष्णन को उनकी नई भूमिका के लिए बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर बधाई देते हुए उनसे जुड़ा एक किस्सा याद किया है. वेम्बू ने कहा कि वह 2004 में कृष्णन को रिक्रूट करना चाहते थे लेकिन उनसे पहले ही माइक्रोसॉफ्ट ने उन्हें हायर कर लिया था. वेम्बू ने एक्स पर लिखा, '2004 में जब श्रीराम एसआरएम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रहे थे तो मैंने उनका एक ब्लॉग पढ़ा. यह उस जमाने में भारत में प्रोग्रामिंग पर शुरुआती ब्लॉग्स में से एक था. इसे पढ़कर में इतना प्रभावित हो गया था और मैं उन्हें रिक्रूट करना चाहता था, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट उन्हें पहले ही हायर कर चुकी थी. उसके बाद हम टच में रहे और बाद में वह सिलिकॉन वैली चले गए और एंटरप्रीन्योर बन गए। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी टेक्नोलॉजी टीम के लिए शानदार प्रतिभा खोजी है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago