होम / बिजनेस / आखिर कौन हैं Pramod MIttal और एकदम से क्यों आ गए हैं खबरों में?

आखिर कौन हैं Pramod MIttal और एकदम से क्यों आ गए हैं खबरों में?

प्रमोद मित्तल को जून 2020 में दिवालिया घोषित किया जा चुका है. अब नाइजीरिया से उनके लिए एक अच्छी खबर आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कारोबारी दुनिया में प्रमोद मित्तल (Pramod MIttal) के नाम की चर्चा एकदम से शुरू हो गई है. वेस्ट अफ्रीकी देश नाइजीरिया से आई एक खबर के बाद प्रमोद मित्तल सुर्खियों में आ गए हैं. खबर के बारे में जानने से पहले जानते हैं कि आखिर प्रमोद मित्तल कौन हैं. आपने दुनिया के सबसे बड़ी स्टील कंपनी आर्सेलरमित्तल के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल (Lakshmi Mittal) का नाम तो सुना ही होगा, प्रमोद उन्हीं के छोटे भाई हैं. 17.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ जहां बड़ा भाई दुनिया के टॉप अमीरों में शामिल हैं. वहीं, छोटा भाई आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है. प्रमोद मित्तल को जून 2020 में दिवालिया घोषित किया जा चुका है.

मिलेंगे 50 करोड़ डॉलर
अब जानते हैं कि आखिर प्रमोद एकदम से क्यों खबरों में आ गए हैं. दरअसल, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, नाइजीरिया की सरकार उन्हें लगभग 50 करोड़ डॉलर देने पर सहमत हो गई है. एक डील को लेकर हुए विवाद के निपटारे के लिए प्रमोद को नाइजीरिया की सरकार से यह पैसा मिलेगा. जाहिर है इतनी बड़ी रकम से लक्ष्मी मित्तल के छोटे भाई आर्थिक संकट से बाहर निकल सकेंगे. प्रमोद मित्तल को जून 2020 में दिवालिया घोषित किया गया था. उन पर 2 अरब डॉलर से अधिक कर्ज था. हालांकि, उन्होंने अपने कर्जदारों के साथ एक डील भी की थी. इसके तहत वह अपने कुल कर्ज का 0.2% भुगतान करने को सहमत हो गए थे, लेकिन लंदन की एक अदालत ने इस डील को खारिज कर दिया था.

अनुकूल हो रहीं स्थितियां
रिपोर्ट्स बताती हैं कि नाइजीरिया में नए राष्ट्रपति की नियुक्ति के बाद प्रमोद मित्तल के लिए स्थितियां कुछ अनुकूल हुई हैं. इस अफ्रीकी देश के स्टील मिनिस्टर का कहना है कि मुल्क में स्टील इंडस्ट्री को फिर से खड़ा करना उनकी प्राथमिकता में शुमार है. इसी के मद्देनजर मित्तल के साथ विवाद खत्म करने का फैसला लिया गया है. इस सेटलमेंट के तहत प्रमोद को नाइजीरिया सरकार करीब 50 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इतनी बड़ी रकम से प्रमोद को आर्थिक संकट से बाहर निकलने में बड़ी मदद मिलेगी.

कई देशों में है कारोबार
वहीं, बड़े भाई की बात करें, तो लक्ष्मी मित्तल ने कारोबारी दुनिया में अपना एक अलग मुकाम बनाया है. उनकी कंपनी आर्सेलरमित्तल (ArcelorMittal) का 59 देशों में माइनिंग, एनर्जी और रिफाइनिंग बिजनेस है. Luxembourg स्थित मुख्यालय वाली इस कंपनी का 2022 में रिवेन्यु 79.8 अरब डॉलर था. लक्ष्मी मित्तल की लंदन में कई प्रॉपर्टीज हैं और उन्होंने लंदन को ही अपना ठिकाना बना लिया है. इस साल उनकी कुल संपत्ति में 40.7 करोड़ डॉलर की तेजी आई है. वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 98वें नंबर पर हैं. मित्तल परिवार का संबंध मूल रूप से राजस्थान से है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

6 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

6 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

7 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

9 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

10 hours ago

बड़ी खबरें