✕

होम / बिजनेस / कौन है पायल मोदी, जिसने ED का छापा पड़ने के बाद खाया जहर और नोट में लिखा चिराग पासवान का नाम?

कौन है पायल मोदी, जिसने ED का छापा पड़ने के बाद खाया जहर और नोट में लिखा चिराग पासवान का नाम?

भोपाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद पायल मोदी नाम की महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है. ईडी को उनके पास से 66 करोड़ की संपत्ति, नकद और लग्जरी गाड़ियां मिली हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पायल मोदी नाम की एक महिला ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की है. बुधवार यानी 29 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद गुरुवार की शाम उन्होंने चूहे मारने की दवा खा ली, जिसके बाद उन्हें बंसल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. पायल ने एक नोट भी छोड़ा है, जिसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित पांच अन्य लोगों पर कई एजेंसियों द्वारा छापेमारी करवाने का आरोप लगाया है. यह घटना ईडी द्वारा उनकी कंपनी पर छापेमारी के एक दिन बाद हुई है. तो आइए जानते हैं आखिर कौन हैं पायल मोदी और उनसे जुड़ा ये पूरा मामला क्या है?

पायल मोदी की कंपनी पर लगा ये आरोप

पायल मोदी जयश्री गायत्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (Jayshri Gayatri Food Products Pvt. Ltd) के मालिक किशन मोदी की पत्नी हैं. वह इस कंपनी की डायरेक्टर भी हैं. ईडी को उनके घर से छापेमारी में 66 करोड़ की संपत्ति, 25 लाख नकद और लग्जरी गाड़ियां मिलीं है. उनकी कंपनी पर फर्जी लैब सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करके मिलावटी दूध उत्पाद बेचने का आरोप है. बता दें, पायल मोदी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है. पुलिस अभी तक पायल मोदी के इस कदम की वजह का पता नहीं लगा पाई है, लेकिन उनके पास से एक नोट मिला है, जिसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और पांच अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

चिराग पासवान सहित इन लोगों पर लगाया आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पायल मोदी ने अपने नोट में चिराग पासवान के अलावा सुनील त्रिपाठी, वेद प्रकाश पांडे, भगवान सिंह मेवाड़ा, चंद्र प्रकाश पांडे और हितेश पंजाबी का नाम लिखा है. नोट में दावा किया गया है कि ये सभी लोग चिराग पासवान के राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करके उनकी कंपनियों पर सीजीएसटी, एफएसएसएआई, ईओडब्ल्यू और ईडी से छापेमारी करवा रहे हैं. नोट में यह भी बताया गया है कि चंद्र प्रकाश पांडे और चिराग पासवान रिश्ते में जीजा-साले हैं, जबकि वेद प्रकाश पांडे और चंद्र प्रकाश पांडे सगे भाई हैं. बता दें, पुलिस ने नोट मिलने की पुष्टि की है, लेकिन अभी उसे जब्त नहीं किया गया है. इस नोट को पुलिस अपनी जांच में शामिल करेगी. किशन मोदी ने भी पुष्टि की है कि सुसाइड नोट उनकी पत्नी ने ही लिखा है.

कंपनी के कई ठिकानों पर हुई छापेमारी

ईडी की छापेमारी की बात करें तो बुधवार को भोपाल, सीहोर और मुरैना में कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की गई. ईडी को छापेमारी में 66 करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज, 25 लाख रुपये नकद और बीएमडब्ल्यू और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां मिली हैं. ईडी ने कंपनी की 6.26 करोड़ रुपये की एफडी भी फ्रीज कर दी है. ईडी की कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत की गई है. ईडी की जांच में पता चला है कि कंपनी फर्जी लैब सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करके मिलावटी दूध उत्पाद बेच रही थी. यह मिलावटी उत्पाद देश और विदेश दोनों जगह सप्लाई किए जा रहे थे. वहीं, उत्पादन और वितरण दोनों में ही गड़बड़ी पाई गई है.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

20 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

23 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

1 day ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

1 day ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

22 minutes ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

4 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

3 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

3 hours ago