होम / बिजनेस / आज कौन से शेयर मारेंगे उछाल और किन की सुस्त रहेगी चाल, यहां देखें पूरी लिस्ट

आज कौन से शेयर मारेंगे उछाल और किन की सुस्त रहेगी चाल, यहां देखें पूरी लिस्ट

मंगलवार को काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. निवेशकों ने अंतिम घंटों में चुनिंदा शेयरों में मुनाफावसूली की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की मंगलवार को सपाट क्लोजिंग हुई है. कारोबारी सत्र में ऑटो और बैंक शेयरों में दबाव देखने को मिला है. वहीं, आईटी शेयरों में तेजी देखने को मिली. कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 34.74 अंक या 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 79,441.45 पर बंद हुआ है. वहीं, निफ्टी 18.20 अंक या 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 24,123.80 पर बंद हुआ. मंगलावर को लगभग 1740 शेयरों में तेजी आई है. 1686 शेयरों में गिरावट आई और 72 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बाजार के लिए सभी तरफ से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं ऐसे में आज भी बाजार में तेजी बनी रह सकती है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें हैं तेजी के संकेत

मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने TV18 Broadcast, Network18 India, Jyothy Labs, CAMS, Adani Transmission और KEC International पर तेजी का रुख दिखाया है. एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है. जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है. यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है. इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Shree Renuka Sugar, Metro Brands, GE Shipping, Lloyds Metals, Sundaram Finance और UPL के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसके अलावा कल सेंसेक्स के 18 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का शेयर 2.38 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), टाटा मोटर्स (Tata Motors), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर क्रमश: 1.87% से लेकर 2.16% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए. उम्मीद की जारी रही है कि आज इनमें मंदी नहीं देखने को मिले लेकिन फिर भी निवेशक ध्यान रखें.

आज किन शेयरों पर होगी नजर

HDFC Bank: जून तिमाही की ताजा शेयरहोल्डिंग पैटर्न से जानकारी मिलती है कि FIIs की शेयरहोल्डिंग MSCI के कटऑफ से नीचे पहुंच गई है. ऐसे में MSCI इंडेक्स में इस स्टॉक के वेटेज बढ़ाए जाने की वजह से 4 अरब डॉलर तक का इनफ्लो देखने को मिल सकता है. बैंक में FIIs की शेयरहोल्डिंग 54.83% पर आ गई है.

Avenue Supermarts: जून तिमाही में ऑपरेशन से आय सला-दर-साल आधारपर 18% बढ़कर 13,711 करोड़ रुपए पहुंच गय है. 30 जून तक कंपनी की कुल स्टोर की संख्या 371 पर है. इसमें राजकोट का स्टोर भी है, जिसके कुछ समय के लिए अस्थाई रूप से बंद किया गया है.

Kotak Mahindra Bank: सेबी ने हिंडेनबर्ग के साथ K India Opportunities, Kingdon और इससे जुड़े एक व्यक्ति को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है. K India Fund को Kotak Mahindra International (KMIL) मैनेज करती है. इस फंड में सभी ट्रांजैक्शन Kingdon की सलाह और निवेशकों के फायदे को ध्यान में रखते हुए ट्रांजैक्शन किया गया था. Kingdon ने ये जानकारी डिस्क्लोज नहीं किया था कि हिंडेनबर्ग से उसका कोई संबंध था और वो प्राइस सेंसिटिव जानकारी के आधार पर एक्शन ले रहे थे.

M&M Finance: जून तिमाही में कुल डिस्बर्समेंट सालाना आधार पर 3% बढ़कर 4370 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. कलेक्शन एफिशिएंसी 96% के मुकाबले 95% रहा. स्टेज एसेट्स सालाना आधार पर 4.3% के मुकाबले 3.% रहे. स्टेज-2 एसेट्स सालाना आधार पर 6.4% के मुकाबले 6.1% पर रहे.

IEX: जून तिमाही में इलेक्ट्रिसिटी वॉल्यूम 25% बढ़कर 10,185 MU हो गया है. कंपनी का रियल टाइम मार्केट वॉल्यूम 20% बढ़कर 3,213 MU हो गया है. ग्रीन मार्केट अचीव्स 173% बढ़कर 744 MU हो गया है. इसका असर बुधवार को शेयर पर दिखेगा.

Hindustan Zinc: अप्रैल-जून के दौरान सिल्वर आउटपुट सालाना आधार पर 7% गिरकर 167 टन रहा. इस दौरान विंड पावर 11% गिरकर 10.8 करोड़ यूनिट रहा. रिफाइंड लेड आउटपुट 2% बढ़कर 51,000 टन रहा. अप्रैल-जून रिफाइंड जिंक आउटपुट 1% बढ़कर 2.11 लाख टन रहा. अप्रैल-जून माइंड मेटल आउटपुट 2% बढ़कर 2.63 लाख टन रहा.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महंगाई के दबाव में सुस्त पड़ी रिटेल बिक्री, मई में ग्रोथ घटकर 5% रही: RAI

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता खर्च में सतर्कता बढ़ी है, जिससे रिटेल सेक्टर की रफ्तार धीमी हुई है.

8 hours ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

9 hours ago

कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज फिर बनेगा फाइनेंशियल हब, CSE को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

राज्य सरकार का मानना है कि एक्सचेंज के दोबारा शुरू होने से कोलकाता को एक बार फिर पूर्वी भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

12 hours ago

JSW Infra का ₹7,503 करोड़ का QIP लॉन्च, विस्तार और कर्ज घटाने पर कंपनी का बड़ा दांव

फंड जुटाने की इस योजना में 6,555 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 947.7 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर समूह की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे.

12 hours ago

₹4.38 लाख करोड़ का बजट, 'विकसित बांग्ला' पर बड़ा दांव, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग को मिलेगी रफ्तार

राज्य सरकार 'पश्चिम बंगाल निवेश ढांचा' लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत औद्योगिक क्लस्टरों और कॉरिडोर के जरिए निवेश आकर्षित किया जाएगा.

13 hours ago


बड़ी खबरें

मार्केटिंग का सबसे बड़ा बदलाव, अब क्रिएटर्स बन रहे हैं रणनीतिक बिजनेस पार्टनर

भारत में डिजिटल खरीदारी अब काफी हद तक विजुअल, मोबाइल-केंद्रित और क्रिएटर-आधारित हो चुकी है, जिसे 49.1 करोड़ से अधिक सक्रिय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और ई-रिटेल के तेज विस्तार से बल मिला है.

10 hours ago

महंगाई के दबाव में सुस्त पड़ी रिटेल बिक्री, मई में ग्रोथ घटकर 5% रही: RAI

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता खर्च में सतर्कता बढ़ी है, जिससे रिटेल सेक्टर की रफ्तार धीमी हुई है.

8 hours ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

9 hours ago

कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज फिर बनेगा फाइनेंशियल हब, CSE को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

राज्य सरकार का मानना है कि एक्सचेंज के दोबारा शुरू होने से कोलकाता को एक बार फिर पूर्वी भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

12 hours ago

मार्केटप्लेस के पीछे का खेल: डिजिटल उपभोक्ता शोषण का नया चेहरा

डिजिटल कॉमर्स की असली सफलता केवल बिक्री बढ़ाने में नहीं, बल्कि पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखने में निहित है.

8 hours ago