होम / बिजनेस / काम करने के लिहाज से कौनसी कंपनी है बेस्ट? मिल गया इसका जवाब

काम करने के लिहाज से कौनसी कंपनी है बेस्ट? मिल गया इसका जवाब

बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स (Forbes) ने दुनिया के बेस्ट एम्प्लॉयर की लिस्ट जारी की है. इसमें भारत की कुछ कंपनियां भी शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगर आप ये जानना चाहते हैं कि काम के लिहाज से कौनसी कंपनी देश में सबसे बेस्ट है, तो इसका जवाब है रिलायंस. दरअसल, बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स (Forbes) ने दुनिया के बेस्ट एम्प्लॉयर की लिस्ट जारी की है. 'फोर्ब्स वर्ल्ड बेस्ट एम्प्लॉयर- 2022' में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को भारत में पहला स्थान मिला है. जबकि दुनिया में मुकेश अंबानी की यह कंपनी 20वें नंबर पर है. 

दुनिया में ये है नंबर वन
फोर्ब्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को काम करने के लिहाज से भारत की सबसे अच्छी कंपनी बताया है. वहीं, वैश्विक रैंकिंग में दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी 'सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स' सबसे ऊपर है. इसके बाद अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट, IBM, अल्फाबेट और एप्पल का नंबर आता है. दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में दूसरे से 12वें स्थान तक अमेरिकी कंपनियों का कब्जा है. जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी BMW 13वें नंबर पर है. 

रिलायंस ने इन्हें छोड़ा पीछे
दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन विक्रेता कंपनी अमेजन इस रैंकिंग में 14वें स्थान पर जबकि फ्रांस की दिग्गज कंपनी डिकेथलॉन 15वें स्थान पर है. पेट्रोलियम से लेकर खुदरा कारोबार तक में हाथ आजमा रहे मुकेश अंबानी की रिलायंस इस वैश्विक सूची में 20वें और भारत में पहले स्थान पर है. यह जर्मनी की मर्सिडीज-बेंज, अमेरिकी की कोका-कोला, जापान की वाहन कंपनी Honda, यामाहा और सऊदी अरामको से भी इस सूची में ऊपर है.

इस नंबर पर अडानी एंटरप्राइजेज
फोर्ब्स के अनुसार, टॉप 100 कंपनियों में रिलायंस के अलावा कोई भी भारतीय कंपनी नहीं है. HDFC बैंक 137वें स्थान पर है. बजाज इस रैंकिंग में 173वें, आदित्य बिड़ला ग्रुप 240वें, लार्सन एंड टुब्रो 354वें, ICICI बैंक 365वें, अडानी एंटरप्राइजेज 547वें और IT दिग्गज कंपनी इंफोसिस 668वें स्थान पर है. बता दें कि मुकेश अंबानी तेजी से अपना कारोबार फैला रहे हैं. वह नए-नए सेक्टर में एंट्री कर रहे हैं और छोटी कंपनियों को अपना बना रहे हैं. हालांकि, दौलत के मामले में वह गौतम अडानी से पीछे चल रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

4 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago