होम / बिजनेस / आखिर कब कम होगी महंगाई, जानिए क्‍या बोले RBI गवर्नर? 

आखिर कब कम होगी महंगाई, जानिए क्‍या बोले RBI गवर्नर? 

RBI ने दूसरी, तीसरी और चौथी तिमाही में महंगाई के अनुमानित आंकड़े जारी किए हैं. उन्‍होंने गोल्‍ड लोन को लेकर भी एक घोषणा की है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आरबीआई गवर्नर ने आज रेपो रेट का ऐलान करने के साथ ही महंगाई के कम होने को लेकर भी अपनी बात कही है. उन्‍होंने कहा कि इस वर्ष के लिए सीपीआई दर 5.4 प्रतिशत पर रह सकती है. आरबीआई ने आज ही रेपो रेट का ऐलान किया है. आरबीआई के अनुसार सितंबर में महंगाई दर कम होने की उम्‍मीद है. ये बात आरबीआई ने तब कही है जब जुलाई में इसके ज्‍यादा बढ़ने के बाद अगस्‍त में कम हो गई थी. 

किस तिमाही में कितनी रहेगी महंगाई दर? 
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौजूदा तिमाही से लेकर आने वाली तिमाही के लिए महंगाई दर के आंकलन को लेकर अपनी बात कही. उन्‍होंने कहा कि मौजूदा वित्‍तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में महंगाई दर 6.4 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 5.6 प्रतिशत और चौथी तिमाही में ये महंगाई दर 5.2 प्रतिशत रहने की उम्‍मीद है. उन्‍होंने ये भी कहा कि कोर महंगाई में और भी कमी की संभावना है. 

शक्तिकांत दास ने महंगाई के कारण के बारे में बताते हुए कहा कि [खाने पीने के सामानों के दाम में इजाफे के कारण महंगाई बढ़ी हुई है. उन्‍होंने ये भी कहा कि तेल के दामों से पैदा होने वाले झटकों के लिए अर्थव्‍यवस्‍था को पूरी तरह से तैयार होना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि 29 सितंबर तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 586.9 अरब डॉलर था.  उन्‍होंने आज रेपो रेट के ऐलान के बाद ये भी कहा कि उसके अनुसार महंगाई दर 4 प्रतिशत से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए.  

गोल्‍ड लोन की लिमिट 4 लाख के पार 
आरबीआई ने शहरों के अर्बन को-ऑपरेटिव बैंकों में बुलेट रीपेमेंट स्‍कीम के तहत दिए जाने वाले गोल्‍ड लोन की सीमा को बढ़ाकर 2 लाख से 4 लाख रुपये तक कर दिया है. लेकिन आरबीआई ने इसके लिए एक शर्त भी लगाई है. ये 4 लाख का लोन वही बैंक दे पाएंगे जिन्‍होंने 31 मार्च 2023 तक प्राइमरी सेक्‍टर लोन के तहत ओवर ऑल टारगेट और सब टॉरगेट पूरा कर लिया हो. 

सर्विस सेक्‍टर ने किया कमाल 
इस सितंबर में सर्विस सेक्‍टर के बेहतरीन प्रदर्शन पर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि इस महीने बेहतरीन आंकड़े निकलकर सामने आए हैं. इस बार सामने आए आंकड़ों ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सितंबर में ये पीएमआई इंडेक्‍स में 61 तक जा पहुंचा है जबकि अगस्‍त में 60.4 पर था. वहीं अगर मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्‍टर की बात करें तो सितंबर में इसके आंकड़े गिरकर 57.5 पर आ गए जबकि अगस्‍त में ये 58.6 पर थी.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की विकास दर पर IMF का नया अनुमान, FY27 में 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

IMF का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा और मजबूत घरेलू मांग तथा सेवा क्षेत्र की बदौलत अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार रहेगी.

11 minutes ago

कल 10 लाख करोड़ डूबे, आज क्या संभलेगा बाजार? जानिए किन शेयरों पर रहेगी नजर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,914 अंक तक लुढ़क गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 23,900 के नीचे फिसल गया था.

19 minutes ago

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

15 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

18 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

18 hours ago

बड़ी खबरें

कल 10 लाख करोड़ डूबे, आज क्या संभलेगा बाजार? जानिए किन शेयरों पर रहेगी नजर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,914 अंक तक लुढ़क गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 23,900 के नीचे फिसल गया था.

19 minutes ago

भारत की विकास दर पर IMF का नया अनुमान, FY27 में 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

IMF का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा और मजबूत घरेलू मांग तथा सेवा क्षेत्र की बदौलत अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार रहेगी.

11 minutes ago

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

15 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

18 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

17 hours ago