होम / बिजनेस / जब Tata Sons के Chairman से Wife ने कहा - कुछ करो, सड़क पर टाटा की कारें नहीं दिखतीं  

जब Tata Sons के Chairman से Wife ने कहा - कुछ करो, सड़क पर टाटा की कारें नहीं दिखतीं  

सेफ्टी की जब बात आती है, तो आज टाटा की कारों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. EV मार्केट में भी टाटा की तूती बोलती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कारों के बाजार में आज Tata Group सबसे बड़ा प्लेयर है. सडकों पर दौड़ने वाली हर दूसरी कार टाटा की होती है. हालांकि, कुछ साल पहले स्थिति बिल्कुल जुदा थी. टाटा की गाड़ियों को केवल टैक्सी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन कंपनी ने इनोवेशन का ऐसा पहिया घुमाया कि आज टाटा की कारों की तूती बोलती है. टाटा संस के चेयरमैन एस चंद्रशेखरन (Tata Sons Chairman N Chandrasekaran) ने एक कार्यक्रम में कंपनी के इस ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात की. साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह उनकी पत्नी टाटा कारों की कम बिक्री को लेकर उन्हें टोकती थीं.   

आज बिल्कुल जुदा है तस्वीर
टाटा संस के चेयरमैन एस चंद्रशेखरन ने कहा, 'कुछ सालों पहले मैं अपनी पत्नी ललिता के साथ लोनावला ड्राइव करके जाता था. इस दौरान वह मेरे बगल में बैठकर सड़क पर चल रहीं कारों की गिनती करती रहती थीं. टाटा की कार न दिखने पर वह मायूस हो जातीं और हमेशा मुझे यही बोला करती थीं कि कुछ करो. मुझे सड़क पर एक भी टाटा कार नजर नहीं आती'. उन्होंने आगे कहा कि आज तस्वीर बिल्कुल जुदा है, आज सड़क पर दौड़ने वाली हर दूसरी कार टाटा की है.  

EV में 80% हिस्सेदारी 
चंद्रशेखरन ने कहा कि जो सबकुछ हमने हासिल किया है, वो किसी एक की बदौलत नहीं है. ये टीम एफर्ट है. टीमें कड़ी मेहनत करती हैं और सफलता के साथ ज्यादा एनर्जी, नवीनता और अकांक्षा आती है. इस दौरान, उन्होंने टाटा कंपनी के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रोजेक्ट के बारे में भी अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि हमने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर दांव लगाया और इसका फायदा आज आप सभी के सामने है. हमने अविश्वसनीय तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया है. बेहद कम समय में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में हमारे पास 80% बाजार हिस्सेदारी है.

क्वालिटी पर पूरा फोकस
टाटा संस के चेयरमैन के आगे कहा कि टाटा मोटर्स ने 10 इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करने की योजना बनाई है. हम अपने हर प्रोडक्ट की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान देते हैं. हमारे यहां क्वालिटी से कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं किया जाता. उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास जो तकनीक है, उसके साथ हम कारें बना रहे हैं, लेकिन जो कारें 2025 में आएंगी वे पूरी तरह से अलग होंगी. हमारी कारों के पास भी दुनियाभर में मिलने वाली कारों जैसी ही तकनीक है. बता दें कि इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में भी टाटा का जलवा है. Tata Nexon EV हिट रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

2 days ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

2 days ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 days ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 days ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

2 days ago


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

3 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

2 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

2 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

4 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

3 hours ago