✕

होम / बिजनेस / Jaguar ने बदली अपनी पहचान, तो Elon Musk ने लिए मजे, X पर अन्य यूजर्स ने उठाए कई सवाल

Jaguar ने बदली अपनी पहचान, तो Elon Musk ने लिए मजे, X पर अन्य यूजर्स ने उठाए कई सवाल

Jaguar 2026 की शुरुआत से ईवी ओनली यानी सिर्फ इलेक्ट्रिक कारें बेचने वाला ब्रांड बन जाएगा, इसीलिए कंपनी ने लोगो और कॉर्पोरेट आइडेंटिटी बदल दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ब्रिटिश कार कंपनी जगुआर ने अपना नया लोगो लॉन्च किया है. अभी इस कंपनी का मालिकाना हक टाटा मोटर्स के पास है और कंपनी जल्द ही खुद को पूरी तरह से एक लग्जरी इलेक्ट्रिक कार कंपनी बनाने के लिए काम कर रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपनी नई ब्रांडिंग इमेज शेयर की है. लेकिन उसे अपनी इस री-ब्रांडिंग के लिए सोशल प्लेटफॉर्म्स पर लोगों से काफी निगेटिव रिएक्शन मिल रहा है. यहां तक कि टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क ने भी Jaguar के New Logo को लेकर ‘X’ पर मजे लिए हैं. आइए जानते हैं क्यों चर्चा में है यह नया लोगो...

कैसा है Jaguar का New Logo?

नए लोगो पर कंपनी का कहना है कि ये अपर और लोअर केस करेक्टर्स के बीच आसानी से ब्लेंड हो जाता है. इसके अलावा Leaper कैट डिजाइन को भी थोड़ा अपडेट किया गया है. कंपनी ने 30 सेकंड का एक वीडियो पेश किया है, जिसमें मार्केटिंग स्लोगन्स का इस्तेमाल किया गया है. इसमें Delete Ordinary, Live Vivid और Copy Nothing जैसे स्लोगन शामिल हैं. हालांकि इस वीडियो के नीचे लोगों ने नए लोगो को नापसंद करते हुए कई सारे कमेंट्स किए हैं.

Elon Musk लिए Jaguar के मजे

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क ने कंपनी के पोस्ट के नीचे कमेंट करते हुए लिखा कि क्या आप कार बेचते हैं. इस पर Jaguar ने रिप्लाई किया और लिखा कि हां, हमें आपको दिखाते हुए खुशी मिलेगी. क्या आप 2 दिसंबर को मियामी में हो रहे आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं. बता दें कि कंपनी ने जो नए लोगो के साथ वीडियो शेयर की है, उसमें किसी भी कार का कोई मेंशन नहीं है, बल्कि मॉडल देखने को मिल रहे हैं, जो किसी फैशन शो की तरह नजर आता है.

एलॉन मस्क ही नहीं बल्कि X यूजर्स ने इस नए लोगो पर नाखुशी जताई है. कई सारे यूजर्स ने नए लोगो को पसंद नहीं किया है. ज्यादातर ने कंपनी से ऐड में किसी कार के ना होने पर आपत्ति जताई है. हालांकि कंपनी ने सभी यूजर्स को रिप्लाई करते हुए यही लिखा है कि बहुत जल्द हमारी कार से पर्दा उठेगा.

2026 में लॉन्च करेगी 3 नई EV

बता दें कि जगुआर ने करीब 2 साल पहले ये ऐलान किया था कि वह 2026 से पूरी तरह से सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचेगी. अब जब कंपनी 2 दिसंबर को ‘मियामी आर्ट वीक’ में अपनी नई कारों के लाइनअप की झलक पेश करने जा रही है, तो उसने अपने इस नए लोगो को पेश किया है. नए लोगो की खास बात ये है कि ये पिछले लोगों की तरह टाइप फॉन्ट में ना होकर काफी कर्व शेप में है. साथ ही इसे अंग्रेजी के कैपिटल और स्मॉल लेटर्स को मिलाकर Jaguar के रूप में लिखा गया है, जिसे पढ़ने पर ये बेहद सीमलेस दिखता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

9 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

11 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

12 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

12 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

12 hours ago

बड़ी खबरें