✕

होम / बिजनेस / Adani Group के बाहर निकलने के बाद अब क्या करेगी Wilmar, सामने आया ये बड़ा प्लान

Adani Group के बाहर निकलने के बाद अब क्या करेगी Wilmar, सामने आया ये बड़ा प्लान

विल्मर से अदाणी ग्रुप के बाहर निकलने के बाद, सिंगापुर बेस्ड विल्मर अब FMCG बिजनेस पर फोकस करेगी. विल्मर, ITC की तरह अपने एडिबल ऑयल बिजनेस का उपयोग FMCG ग्रोथ के लिए करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी विल्मर लिमिटेड (AWL) से अडानी ग्रुप के पूरी तरह बाहर निकलने के बाद, सिंगापुर बेस्ड विल्मर अब अपने हाई-मार्जिन वाले FMCG बिजनेस पर फोकस करेगी. विल्मर ITC लिमिटेड की तरह अपनी कोर बिजनेस और बड़े डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का फायदा उठाने की योजना बना रही है. अब विल्मर का पूरा फोकस अपने कोर बिजनेस पर होगा, जिसमें एडिबल ऑयल बिजनेस को ग्रोथ के लिए आधार बनाया जाएगा.

ITC की तरह ग्रोथ की प्लानिंग

ITC ने FMCG मार्केट में ग्रोथ के लिए अपने सिगरेट बिजनेस का इस्तेमाल किया था. इसी तरह, विल्मर अपने एडिबल ऑयल बिजनेस के जरिए FMCG सेक्टर में ग्रोथ की योजना बना रही है. अडानी ग्रुप के बाहर निकलने के बाद, विल्मर भारतीय बाजार में नए ग्लोबल FMCG ब्रांड्स लाने की तैयारी में है और जल्द ही इनकी लॉन्चिंग की जाएगी.

दिसंबर तिमाही में 24% की ग्रोथ

दिसंबर तिमाही में कंपनी के FMCG बिजनेस में सालाना 24% की ग्रोथ दर्ज की गई. फूड और FMCG की हिस्सेदारी बढ़कर कुल बिक्री का 20% हो गई है. कंपनी ने बताया कि गेहूं का आटा, चावल, दालें, पोहा, चीनी और Nuggets जैसे प्रोडक्ट्स में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई है. इंटीग्रेटेड डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल ने फूड प्रोडक्ट्स की पहुंच बढ़ाने में मदद की है. कंपनी के ई-कॉमर्स से होने वाली बिक्री में 41% की तेजी आई है.

डिस्ट्रीब्यूशन का बड़ा नेटवर्क

विल्मर ने फॉर्च्यून ब्रांड के तहत 21 लाख आउटलेट तक पहुंचने वाला एक बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बनाया है. हालांकि, एडिबल ऑयल सेगमेंट की हिस्सेदारी में गिरावट हो रही है, फिर भी यह कंपनी के रेवेन्यू का 80% हिस्सा है, जिसमें 10% B2B बिक्री से आता है.

एशिया की प्रमुख एग्रीबिजनेस कंपनी

1991 में बनी विल्मर इंटरनेशनल लिमिटेड सिंगापुर बेस्ड कंपनी है. यह एशिया की अग्रणी एग्रीबिजनेस कंपनी है. यह सिंगापुर एक्सचेंज पर सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनियों में से एक है. विल्मर का इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल पाम ऑयल की खेती, खाद्य तेल रिफाइनिंग, आटा और चावल मिलिंग, और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के उत्पादन जैसे कार्यों को कवर करता है. कंपनी के पास 1,000 से अधिक प्लांट्स और एक विस्तृत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है, जो चीन, भारत, इंडोनेशिया और 50 अन्य देशों में फैला हुआ है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

21 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

21 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

21 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

21 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago