✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में आज कैसा रहेगा माहौल? गिरावट के बाद इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

शेयर बाजार में आज कैसा रहेगा माहौल? गिरावट के बाद इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 2,090.2 अंक यानी करीब 2.7 प्रतिशत टूट गया, जबकि NSE निफ्टी 532.65 अंक यानी 2.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में आई भारी गिरावट और टॉप कंपनियों के मार्केट कैप में बड़ी टूट के बाद आज यानी 18 मई को निवेशकों की नजर बाजार के मूड और चुनिंदा शेयरों की चाल पर रहेगी. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक तनाव के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. वहीं कंपनियों के तिमाही नतीजे, बड़े निवेश सौदे, डिफेंस सेक्टर से जुड़े अपडेट और 5G विस्तार जैसी खबरों के चलते Adani Ports, HAL, Vodafone Idea, Uno Minda और Coal India समेत कई शेयरों में आज तेज हलचल देखने को मिल सकती है.

सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

पिछले सप्ताह घरेलू शेयर बाजार में चौतरफा दबाव देखने को मिला. 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 2,090.2 अंक यानी करीब 2.7 प्रतिशत टूट गया, जबकि   नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 532.65 अंक यानी 2.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ. बाजार में कमजोरी का असर देश की दिग्गज कंपनियों के बाजार पूंजीकरण पर साफ दिखाई दिया.

रिलायंस समेत बड़ी कंपनियों को नुकसान

टॉप 10 कंपनियों में से 9 के बाजार मूल्य में तेज गिरावट दर्ज की गई. इनमें सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ, जिससे कंपनी के निवेशकों को बड़ा झटका लगा. बाजार में जारी कमजोरी का असर बैंकिंग, ऊर्जा और वित्तीय कंपनियों के शेयरों पर भी देखने को मिला.

तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से भारत के लिए आयातित महंगाई का दबाव बढ़ा है. इससे कंपनियों की लागत और मुनाफे पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है. साथ ही राजकोषीय दबाव और रुपये की कमजोरी ने निवेशकों की चिंता और गहरा दी है.

भू-राजनीतिक तनाव और एफआईआई बिकवाली का असर

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और महंगाई को लेकर बढ़ती आशंकाओं ने बाजार का sentiment कमजोर किया. विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों से जारी कंसोलिडेशन के बाद बाजार ने निचले स्तर की ओर रुख किया, जिससे निवेशकों में घबराहट बढ़ी और बिकवाली तेज हो गई.

आज इन शेयरों पर रखें नजर

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में कई बड़े शेयर निवेशकों के फोकस में रहेंगे. तिमाही नतीजों, फंड जुटाने की योजनाओं, डिफेंस सेक्टर के अपडेट और बड़े निवेश सौदों के चलते बाजार में शेयर आधारित हलचल देखने को मिल सकती है. Adani Ports की सहायक कंपनी द्वारा मेरिडियन ट्रांसपोर्टेस मैरिटिमोस SA में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की खबर से कंपनी के शेयर चर्चा में रह सकते हैं, वहीं Hindustan Aeronautics Limited पर तेजस Mk-1A लड़ाकू विमान सौदे में संभावित बदलावों के कारण दबाव बन सकता है. Uno Minda ने मजबूत तिमाही नतीजों के साथ महाराष्ट्र में नए ईवी पावरट्रेन प्रोजेक्ट में 550 करोड़ रुपये निवेश की घोषणा की है. Vodafone Idea ने 5G विस्तार, फंड जुटाने और ग्राहक आधार बढ़ने का अपडेट दिया है, जबकि Coal India की सहायक कंपनी MCL की संभावित लिस्टिंग को भी मंजूरी मिल गई है. इसके अलावा Aurobindo Pharma को कैंसर उपचार से जुड़ी दवा के लिए बड़ी मंजूरी मिली है, जबकि Emcure Pharmaceuticals को US FDA से सात ऑब्जर्वेशन के साथ Form 483 जारी हुआ है. Shree Cement को 153 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला है और Garware Hi-Tech Films के CFO ने इस्तीफा दे दिया है. आज Indian Oil Corporation, Ola Electric Mobility, Astral, Indraprastha Gas, Puravankara और Zydus Wellness जैसी कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे भी जारी होंगे, जिससे संबंधित शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कैबिनेट का बड़ा फैसला, 14,500 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी; 92 GWh ऊर्जा भंडारण क्षमता होगी विकसित

सरकार के मुताबिक, इस योजना का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर इस्तेमाल को बढ़ावा देना, बिजली ग्रिड की स्थिरता मजबूत करना और उपभोक्ताओं को चौबीसों घंटे भरोसेमंद एवं किफायती बिजली उपलब्ध कराना है.

1 hour ago

आज बाजार में आएगी तेजी की सुनामी? गिफ्ट निफ्टी 1.4% चढ़ा, कच्चे तेल में 10% की गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स 383.55 अंक चढ़कर 77,301.40 पर और निफ्टी 149.75 अंक बढ़कर 23,960.60 पर बंद हुआ था. बाजार में यह लगातार पांचवें सत्र की तेजी थी.

2 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

23 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

1 day ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

1 day ago


बड़ी खबरें

आज बाजार में आएगी तेजी की सुनामी? गिफ्ट निफ्टी 1.4% चढ़ा, कच्चे तेल में 10% की गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स 383.55 अंक चढ़कर 77,301.40 पर और निफ्टी 149.75 अंक बढ़कर 23,960.60 पर बंद हुआ था. बाजार में यह लगातार पांचवें सत्र की तेजी थी.

2 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला, 14,500 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी; 92 GWh ऊर्जा भंडारण क्षमता होगी विकसित

सरकार के मुताबिक, इस योजना का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर इस्तेमाल को बढ़ावा देना, बिजली ग्रिड की स्थिरता मजबूत करना और उपभोक्ताओं को चौबीसों घंटे भरोसेमंद एवं किफायती बिजली उपलब्ध कराना है.

1 hour ago

डाबर के ग्लोबल CEO मोहित मल्होत्रा ने दिया इस्तीफा, हरजीत सिंह भल्ला संभालेंगे जिम्मेदारी

डाबर ने हरजीत सिंह भल्ला को 14 नवंबर 2026 से पांच साल के कार्यकाल के लिए अतिरिक्त निदेशक और पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया है.

2 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

12 hours ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

1 day ago