होम / बिजनेस / वित्त वर्ष 2025 में कैसी रहेगी GDP की रफ्तार, इन तिमाहियों के लिए RBI ने बदला अपना अनुमान

वित्त वर्ष 2025 में कैसी रहेगी GDP की रफ्तार, इन तिमाहियों के लिए RBI ने बदला अपना अनुमान

आरबीआई गर्वनर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मांग मजबूत हो रही है. वित्त वर्ष 2024-25 में उपभोग से आर्थिक वृद्धि को समर्थन मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त वर्ष 2025 में भी भारत की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार तेज बनी रहने की उम्मीद है. केंद्रीय बैंक RBI ने आज इस वित्त वर्ष 2025 की अपनी पहली मौद्रिक नीतियों का ऐलान कर दिया है. रेपो रेट (Repo Rate) में लगातार सातवीं बार कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं RBI MPC (मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी) ने पूरे वित्त वर्ष 2025 के लिए जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 7 फीसदी पर बरकरार रखा है. आरबीआई ने पूरे वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन कुछ तिमाही के आंकड़ों में जरूर बदलाव हुए हैं. 

7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी GDP ग्रोथ 

आरबीआई हर दो महीने पर मौद्रिक नीतियों का रिव्यू करता है. इससे पहले फरवरी में RBI ने अनुमान लगाया था कि वित्त वर्ष 2025 में जीडीपी 7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी और इस बार भी आरबीआई ने यही अनुमान लगाया है. अब तिमाही-तिमाही की बात करें तो फरवरी की बैठक में पहली तिमाही के लिए 7.2 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान था जो अब 7.1 फीसदी कर दिया गया है. दूसरी दूसरी तिमाही के लिए ग्रोथ अनुमान को 6.8 फीसदी से बढ़ाकर 6.9 फीसदी, तीसरी तिमाही के लिए 7 फीसदी पर बरकरार रखा गया है. आखिरी तिमाही के लिए यह अनुमान 6.9 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया गया है.

नहीं मिली महंगी EMI से राहत, अभी और करना होगा इंतजार, RBI ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव

ग्रामीण मांग में हो रही है वृद्धि

आरबीआई गर्वनर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मांग मजबूत हो रही है. वित्त वर्ष 2024-25 में उपभोग से आर्थिक वृद्धि को समर्थन मिलेगा. वैश्विक स्तर पर राजनीतिक तनाव, व्यापारिक मार्ग पर बाधाओं से चिंता बनी हुई है. लेकिन, इन बाधाओं के बाद भी भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था मजबूत बनी हुई है. शक्तिकांत दास ने कहा कि मुद्रास्फीति का दबाव कम होने, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर में निरंतर गति से निजी निवेश को बढ़ावा मिलना मिलने की उम्‍मीद है. भारतीय मुद्रा पर बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि रुपया अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मुद्रा की तुलना में काफी हद तक एक दायरे में है. 2023 में इसमें सबसे कम अस्थिरता देखी गई.

GDP के लिए कौन से कारक जिम्मेदार?

GDP को घटाने या बढ़ाने के लिए चार इम्पॉर्टेंट इंजन होते हैं. पहला है, आप और हम. आप जितना खर्च करते हैं, वो हमारी इकोनॉमी में योगदान देता है. दूसरा है, प्राइवेट सेक्टर की बिजनेस ग्रोथ, ये GDP में 32% योगदान देती है. तीसरा है, सरकारी खर्च. इसका मतलब है गुड्स और सर्विसेस प्रोड्यूस करने में सरकार कितना खर्च कर रही है. इसका GDP में 11% योगदान है और चौथा है, नेट डिमांड. इसके लिए भारत के कुल एक्सपोर्ट को कुल इम्पोर्ट से घटाया जाता है, क्योंकि भारत में एक्सपोर्ट के मुकाबले इम्पोर्ट ज्यादा है, इसलिए इसका इम्पैक्ट GPD पर निगेटिव ही पड़ता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

11 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

11 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago