✕

होम / बिजनेस / महाराष्ट्र में NDA की जीत का क्या होगा असर, क्या सोमवार को दौड़ेगा बाजार? जानिए जवाब!

महाराष्ट्र में NDA की जीत का क्या होगा असर, क्या सोमवार को दौड़ेगा बाजार? जानिए जवाब!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का आत्मविश्वास महाराष्ट्र के नतीजों के बाद बढ़ना तय है, इससे सरकार रिफॉर्म्स पर अपना फोकस बढ़ाएगी,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की मतगणना में महायुति (NDA) ने जबरदस्त जीत हासिल की है. महायुति ने महाराष्ट्र विधानसभा में 200 से ज्यादा सीट हासिल की है. हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद अब महाराष्ट्र में जीत से लोगों को साफ हो गया है कि केंद्र में मोदी सरकार मजबूती से खड़ी है. अब शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों का सवाल है कि इस जीत का असर शेयर मार्केट पर कैसे दिखाई देगा? 

मार्केट सेंटिमेंट पर पड़ेगा पॉजिटिव असर

22 नवंबर को इंडियन स्टॉक मार्केट (Stock Markets) में जबर्दस्त तेजी आई थी. 25 नवंबर को मार्केट ओपन होने पर प्रमुख सूचकाकों पर महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत का असर दिख सकता है. इससे मार्केट में सेंटीमेंट मजबूत होगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि महाराष्ट्र में जीत से एक बार फिर यह साबित हो गया है कि मतदाताओं का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बना हुआ है. इंडिया ब्लॉक यानी विपक्ष राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी का फिलहाल विकल्प नहीं बन सकता. इससे लोकसभा चुनावों के बाद बीजेपी और मोदी की ताकत पर छाए संदेह के बादल भी छंट गए हैं, इससे बाजार का भरोसा इंडियन इकोनॉमी में बढ़ेगा.

रिफॉर्म्स पर बढ़ेगा सरकार का फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का आत्मविश्वास महाराष्ट्र के नतीजों के बाद बढ़ना तय है. इससे सरकार रिफॉर्म्स पर अपना फोकस बढ़ाएगी, कई सरकारी कंपनियों में विनिवेश का प्लान तैयार है. अब सरकार इन पर तेजी से अमल करेगी, अगर सरकार बड़े पीएसयू में अपनी हिस्सेदारी घटाती है तो इससे स्टॉक मार्केट्स में शेयरों की सप्लाई बढ़ेगी. रिफॉर्म्स पर सरकार का फोकस बढ़ने का स्टॉक मार्केट्स पर अच्छा असर पड़ेगा.

महाराष्ट्र का जीडीपी में सबसे ज्यादा योगदान

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि महाराष्ट्र के नतीजों का स्टॉक मार्केट पर बड़ा असर पड़ेगा. इसकी वजह यह है कि महाराष्ट्र ऐसा राज्य है जो औद्योगिक रूप से सबसे ज्यादा विकसित है, इसका देश की जीडीपी में सबसे ज्यादा योगदान है. महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनने का मतलब है कि निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और निवेशक निवेश के लिए आकर्षित होंगे. इंडिया की जीडीपी में महाराष्ट्र का 13-14 फीसदी योगदान है. इंडिया के कुल एक्सपोर्ट्स में महाराष्ट्र की करीब 16 फीसदी हिस्सेदारी है.

इन स्टॉक्स में बढ़ेगी निवेशकों की दिलचस्पी

एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि महाराष्ट्र के नतीजों के बाद इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे और बैंकिंग स्टॉक्स में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है. निवेशकों का रुख अब डिफेंसिव से एग्रेसिव हो सकता है. लोकसभा चुनावों के बाद निवेशकों का रुझान डिफेंसिव स्टॉक्स में बढ़ा था, अब इसमें बदलाव आ सकता है. निवेशकों को ऐसा लगेगा कि केंद्र और राज्य में एक पार्टी की सरकार होने का फायदा इकोनॉमी को मिलेगा. महाराष्ट्र सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर काफी निवेश करती है, इसका फायदा इंफ्रा कंपनियों को मिल सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

11 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

13 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

14 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

14 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

14 hours ago

बड़ी खबरें