होम / बिजनेस / सेंसेक्स-निफ्टी का क्या रहेगा हाल? जानिए आज कैसी रह सकती है मार्केट की चाल

सेंसेक्स-निफ्टी का क्या रहेगा हाल? जानिए आज कैसी रह सकती है मार्केट की चाल

दलाल स्‍ट्रीट पर शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली थी. BSE 423 अंक लुढ़ककर 76619.33 अंक पर पहुंचा था. वहीं, NSE 108.60 अंक की गिरावट के साथ 23203.20 पर बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार 17 जनवरी यानि शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. निफ्टी के 23,200 के करीब बंद हुआ है. कारोबर के अंत में सेंसेक्स 423.49 अंक या 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 76,619.33 पर और निफ्टी 108.60 अंक या 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 23,203.20 पर बंद हुआ है. शुक्रवार को लगभग 1975 शेयरों में तेजी आई, 1797 शेयरों में गिरावट आई और 116 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. निफ्टी पर इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, श्रीराम फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और विप्रो सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में रहे.

जबकि बीपीसीएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, नेस्ले इंडिया और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में बढ़त दर्ज की गई. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक सपाट बंद हुए. सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो आईटी और बैंक इंडेक्सों में 2-2 फीसदी की गिरावट आई. जबकि तेल और गैस, पावर, एफएमसीजी, पीएसयू, कैपिटल गुड्स, रियल्टी और मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी तक की बढ़त हुई.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में BLS International Services, NBCC, GSFC, Hindustan Copper, Bharat Dynamics, Manappuram Finance और IDBI Bank शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने Sterling and Wilson Renewable Energy, Kalyan Jewellers India, Infosys, Policy Bazaar, Netweb Technologies India, Axis Bank और Vijaya Diagnostic Centre के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 20 जनवरी 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में RBL Bank, Kotak Mahindra Bank, Indusind Bank, Can Fin Homes, Hitachi Energy, Gland Pharma, Dixon Tech, Zydus Lifesciences, Sugar Stocks, Vodafone Idea, Seshasayee Paper, Supreme Petrochem, DLF Ltd, Jio Financial, ICICI Lombard, Rallis India, IDBI Bank, Indian Hotels, Wipro, Tech Mahindra जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

1 hour ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

1 hour ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

3 hours ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

3 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार ने लिया ब्रेक, अब आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13% गिरकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 31.65 अंक यानी 0.13% की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक पर आ गया.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

1 hour ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

1 hour ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

3 hours ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

3 hours ago

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

19 hours ago